फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूटर पर बैठ बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने ली एंट्री, बॉलीवुड में भाई की वापसी को खूब जोर लगा रहे सनी

Sat, 11 Aug 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
yamla pagla deewana phir se trailer launch event photos
यमला पगला दीवाना

धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के  बीच पहुंचने के लिए तैयार है । फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है । फिल्म के ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी देखने को मिली  यकीनन पूरी फिल्म भी मजेदार होगी। फिल्म का प्रीक्वल यानी 'यमला पगला दीवाना' साल 2011 में रिलीज हुई थी । 

yamla pagla deewana phir se trailer launch event photos
यमला पगला दीवाना

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमीहिट साबित हुई थी। इसके बाद 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिसे औसत प्रतिक्रिया मिली । अब मल्टी स्टारर फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है । इसके एक गाने में रेखा, सोनाक्षी और सलमान भी नजर आ रहे हैं ।

yamla pagla deewana phir se trailer launch event photos
यमला पगला दीवाना

फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का फेमस डायलॉग खामोश भी होगा । 24 घंटे में ट्रेलर को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न की जोड़ी 20 साल बाद साथ दिखेगी । पिछले हफ्ते दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की थी । जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी । शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
yamla pagla deewana phir se trailer launch event photos
यमला पगला दीवाना

वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे । यकीनन ही शत्रुघ्न की एंट्री मूवी को और भी ज्यादा मसालेदार बनाएगी । फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना मजेदार रहेगा । यमला पगला दीवाना...  31 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सनी और बॉबी देओल भी लीड रोल में आएंगे । धर्मेंद्र-शत्रुघ्न के परिवार की आपस में अच्छी बॉन्डिंग है ।

विज्ञापन
yamla pagla deewana phir se trailer launch event photos
यमला पगला दीवाना
धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं । दोनों ने साथ में 'दोस्त', 'ब्लैकमेल' और 'तीसरी आंख' जैसी फिल्मों में काम किया है । इसे नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है । फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छी कमाई की थी लेकिन सेकंड पार्ट फ्लॉप रहा था । अब दर्शकों को तीसरे पार्ट से काफी उम्मीदें हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed