अक्षय कुमार पिछले दिनों अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में घिरे रहे। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर आकर मामले में सफाई दी। अब एक बार फिर अक्षय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। साल में 4 से 5 फिल्में करने वाले अक्षय ने एक तस्वीर शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है।
इन दो स्टार्स के साथ अक्षय कुमार ने की थी फिल्म, 15 साल बाद एक साथ मिले तो हो गए इमोशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गई इस तस्वीर में अक्षय के साथ अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर नजर आ रहे हैं। तीनों साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मेरी बीवी का जवाब नहीं में एक साथ काम किया था। अक्षय कुमार ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने अपना करियर इन दोनों एक्टर्स के साथ शुरू किया था। यह अद्भुत है कि मैं आज भी इन दो एक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं। हम हंस रहे हैं, एक दूसरे को पंच कर रहे हैं। साथ में आगे बढ़े रहे हैं। खूबसूरत लोग जिन्हें दोस्त कहते हैं।'
I started my career with these two and it’s amazing to still be working with them...we’ve laughed ,punched each other, grown up and grown together, Beautiful people who I call friends ❤️ @AnupamPKher @GulshanGroverGG #HappyShinyPeople pic.twitter.com/x9eLcyoLwN
अक्षय कुमार के ट्वीट पर अनुपम खेर ने जवाब दिया कि 'हमें भी ऐसा ही लग रहा है अक्षय। हमारा सफर बेहद शानदार रहा है। मुझे आप पर गर्व है। आप और ऊंचाईयों तक पहुंचे। अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ। आपसे मिलकर हमेशा ही अच्छा लगता है।'
Feelings are mutual my dearest @akshaykumar!! Our journey together has been great. I am proud of you and the dizzy heights you have touched. Completely with your hard work and sincerity. Always a joy to meet you. Love and prayers always.🙏😍@GulshanGroverGG https://t.co/8PIYYmXurq
अक्षय ने अपने शुरुआती दौर में दोनों एक्टर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। यही नहीं अक्षय और अनुपम की जोड़ी को तो हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों बेबी और स्पेशल 26 में भी देखा गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अभी रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा उनके पास मिशन मंगल, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है।