फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में अक्षय कुमार: बीएसएफ जवानों से मिले खिलाड़ी कुमार, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Thu, 17 Jun 2021 08:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 17 Jun 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar meets BSF jawans in Jammu and Kashmir SEE VIRAL PHOTOS
कश्मीर पहुंचे अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कश्मीर में हैं। गुरुवार को अक्षय कुमार भारतीय सेना के जवानों से मिले और उनके साथ भांगड़ा भी किया। इस दौरान अक्षय ने कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नीरू गांव में एक स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान भी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर अक्षय कुमार ने नीरू गांव का दौरा किया था जो गुरेज सेक्टर की स्थित नियंत्रण रेखा के पास बसा हुआ है।

अक्षय कुमार ने बांदीपोरा में स्कूल निर्माण के लिए दिए एक करोड़ रुपये
गांव का दौरा करने के बाद अक्षय कुमार ने स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये डोनेशन देने का फैसला किया। इस दौरान अक्षय ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और भारतीय सेना के अन्य जवानों से नीरू गांव में ही मुलाकात की। जवानों एवं सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी वीरता एवं शौर्य की सराहना की। पास में बीएसएफ की यूनिट पोस्ट है, जहां पर अक्षय ने भारतीय जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जमकर डांस भी किया।

Akshay Kumar meets BSF jawans in Jammu and Kashmir SEE VIRAL PHOTOS
कश्मीर में अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

अभिनेता अक्षय कुमार को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हर कोई अक्षय कुमार के साथ सेल्फी लेने को बेताब था। अक्षय कुमार भी लोगों के बीच काफी प्रसन्न दिखे। अपनी इस यात्रा की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया।
 

Akshay Kumar meets BSF jawans in Jammu and Kashmir SEE VIRAL PHOTOS
जवानों के साथ भांगड़ा करते हुए अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

अभिनेता के इस दौरे पर बीएसएफ ने कई ट्वीट किए हैं। बीएसएफ कश्मीर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार सीमा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों से मिलने आए।' बीएसएफ ने अपनी पोस्ट पर अक्षय कुमार के पहुंचने का एक वीडियो जारी किया जिसमें वह हेलिकॉप्टर से वहां पहुंच रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar meets BSF jawans in Jammu and Kashmir SEE VIRAL PHOTOS
कश्मीर में अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

बीएसएफ की ओर से जारी एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने लाइन ऑफ ड्यूटी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा प्रहरियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट किया। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। अभिनेता ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पुष्प चक्र अर्पित किए। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar meets BSF jawans in Jammu and Kashmir SEE VIRAL PHOTOS
कश्मीर में अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

सेना से अक्षय कुमार का नाता काफी पुराना है। अपने अभिनय के शुरुआती दिनों और फिर उसके बाद में उन्होंने सेना की पृष्ठभूमि वाली कई फिल्में की हैं। जिनमें हॉलीडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'केसरी', और 'सैनिक' जैसी फिल्में शामिल हैं। सेना के लिए उनके मन में विशेष सम्मान दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed