फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Safira 1st Weekend: 80 करोड़ की फिल्म का सिर्फ 12 करोड़ रहा वीकएंड कलेक्शन, ‘मिशन रानीगंज’ से रही इतना पीछे

Mon, 15 Jul 2024 10:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 15 Jul 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar movie Sarfira first weekend collections way below top 50 movies of his career Vikram Malhotra
मिशन रानीगंज-सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय कुमार के लिए साल 2024 कुछ अच्छा नहीं जा रहा। पहले उनकी मेगा बजट फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फ्लॉप हुई और अब उनकी इस साल की दूसरी फिल्म ‘सरफिरा’ का भी वही हश्र होता दिख रहा है। फिल्म की ओपनिंग बहुत ही खराब रही और अब फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन इतना कम है कि इसके आगे संभलने की गुंजाइश कम ही है। फिल्म ‘सरफिरा’ की रिलीज के पहले तीन दिन की कमाई अक्षय कुमार की अब तक रिलीज सारी फिल्मों की पहले वीकएंड की कमाई की टॉप 50 लिस्ट में भी नहीं रही। इस लिस्ट में पहला नंबर पाने वाली फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने साल 2019 में रिलीज के पहले सप्ताहांत में 97.56 करोड़ रुपये कमाए थे।



Sarfira Review: अक्षय के डूबते करियर पर फिर विक्रम ने लगाया दांव, बंद हो चुकी एयरलाइंस के श्रीगणेश की कहानी

Akshay Kumar movie Sarfira first weekend collections way below top 50 movies of his career Vikram Malhotra
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सरफिरा’ का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2.50 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने कलेक्शन में करीब 70 फीसदी का इजाफा करते हुए 4.25 करोड़ रुपये कमाए भी, लेकिन ये रकम इतनी नहीं है कि अक्षय कुमार जैसे सितारे की किसी फिल्म की कमाई को सम्मानजनक स्तर पर पहुंचा सके। अक्षय कुमार की फिल्मों में पहले वीकएंड की कमाई के हिसाब से 50वें नंबर पर फिल्म ‘भूल भुलैया’ है जिसने 17 साल पहले रिलीज के पहले वीकएंड पर 14.37 करोड़ रुपये कमाए थे।

Anant Radhika Wedding Live: 'मंगल उत्सव' में पहुंचे भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव, मेहमानों का आना शुरू

Akshay Kumar movie Sarfira first weekend collections way below top 50 movies of his career Vikram Malhotra
भूल भुलैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की फिल्मोग्राफी में दर्ज फिल्मों में पहले वीकएंड पर फिल्म ‘भूल भुलैया’ के बाद पहले वीकएंड की कमाई के हिसाब से 51वें से 55वें नंबर तक क्रमश: ‘बेल बॉटम’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘भागमभाग’, ‘सेल्फी’ और ‘फिर हेराफेरी’ फिल्मों के नाम दर्ज रहे हैं। इनमें से ‘भागमभाग’ और ‘फिर हेराफेरी’ दोनों साल 2006 में रिलीज हुई फिल्में हैं। अब ताजा आंकड़ों आंकड़ों को देखा जाए तो फिल्म ‘सरफिरा’ की एंट्री इस लिस्ट में 53वें नंबर पर होती दिख रही है।


36 Days Review: रीमेक के दलदल में फिर फंसा अप्लॉज एंटरटेनमेंट, विशाल फूरिया की सीरीज में न थ्रिल है, न सस्पेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar movie Sarfira first weekend collections way below top 50 movies of his career Vikram Malhotra
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘सरफिरा’ ने सोमवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को यानी अपनी रिलीज के तीसरे दिन करीब 5.10 करोड़ रुपये कमाए हैं और फिल्म का कुल कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिनों में 11.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अक्षय कुमार की बीते साल रिलीज फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में 12.60 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप हो गई थी। अक्षय की और फिल्म ‘सेल्फी’ ने बीते साल रिलीज के पहले वीकएंड में 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar movie Sarfira first weekend collections way below top 50 movies of his career Vikram Malhotra
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की इस साल अभी तीन फिल्में ‘खेल खेल में’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘सिंघम अगेन’ रिलीज के लिए और प्रस्तावित हैं। इन तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा अक्षय कुमार की छह और फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और उनकी रिलीज तारीख अभी तक तय नहीं हो सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed