फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'उन्होंने अपनी छाती पर गोली खाई..,' डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी पर आया कंगना रणौत का रिएक्शन

Mon, 15 Jul 2024 12:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 15 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reaction on the firing on Donald Trump said He took a bullet on his chest
कंगना रणौत-डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : इंस्टाग्राम

पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। ट्रंप के ऊपर गोली चलाई गई जो उनके कान को पार कर गई। इस मामले की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। देश-विदेश के लोगों के अलावा राजनेता और अभिनेता भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। पूर्व राष्ट्रपति पर गोलीबारी की घटना से अभिनेत्री-राजनेत्री कंगना रणौत सकते में हैं। साथ ही पोस्ट कर अपना मत रखती नजर आई हैं। 

Kangana Ranaut reaction on the firing on Donald Trump said He took a bullet on his chest
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उन्होंने पेन्सिलवेनिया रैली से ट्रंप की दो तस्वीरें साझा कीं। इन फोटो में ट्रंप जख्मी नजर आए हैं। साथ ही उनके कान से खून बहता दिख रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा है, 'ट्रंप को उनकी रैली में गोली मारी गई, वे इस हत्या के प्रयास में बच गए, लेकिन वामपंथी स्पष्ट रूप से हताश हो रहे हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है।'

Kangana Ranaut reaction on the firing on Donald Trump said He took a bullet on his chest
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत ने आगे लिखा, 'ये लगभग 80 साल का व्यक्ति, कई गोलियां खाने के बाद मुट्ठी बांधकर चिल्लाता है 'हेल अमेरिका' ये चुनाव जीतेगा। यह दक्षिणपंथी है, कभी लड़ाई शुरू न करें बल्कि इसे खत्म करने वाले बनें। अमेरिका के लिए उन्होंने अपनी छाती पर गोली खाई, अगर उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहनी होती तो वे इस हत्याकांड में बच नहीं पाते।'

Ranveer Singh: रणवीर सिंह-वीर पहाड़िया ने किया नागिन डांस, यूजर बोले- जान्हवी के देवर को ज्यादा पैसे दिए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reaction on the firing on Donald Trump said He took a bullet on his chest
कंगना रणौत पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना रणौत ने अपने नोट में आगे लिखा, 'वामपंथी विचारधारा मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है, वामपंथियों का दक्षिणपंथियों से मुख्य मतभेद यह है कि दक्षिणपंथी हिंसक हैं, उन्हें धर्म के लिए लड़ना पसंद है और वामपंथी मूल रूप से प्रेम और शांति में विश्वास करते हैं, इसलिए जागरूक वामपंथियों ने ट्रंप को मारने की कोशिश की, ताकि नफरत और हिंसा जीत न सके।'

Anant Radhika Wedding Photos: दुल्हन की ड्रेस और सासू मां की साड़ी, 15 तस्वीरों में 'मंगल उत्सव' की झलकियां

विज्ञापन
Kangana Ranaut reaction on the firing on Donald Trump said He took a bullet on his chest
हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

बताते चलें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की कोशिश की गई। पेन्सिलवेनिया की एक रैली में ट्रंप ने भाषण देना शुरू ही किया था कि तभी गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी की घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में गोली ट्रंप के कान से होकर निकली जिससे उनके कान से खून निकलने लगा। इसे देखते ही ट्रंप को तुरंत मंच से नीचे ले जाया गया। 

 

Kalki 2898 AD: 'आपके बिना मैं जीरो हूं...,' कल्कि के 1000 करोड़ी बनने पर प्रभास ने जताया प्रशंसकों का आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed