{"_id":"5c09f48bbdec2241a8749c61","slug":"akshay-kumar-next-film-based-on-india-pakistan-1971-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को उसी की धरती पर हराएंगे अक्षय कुमार, '2.0' के बाद इस देशभक्ति फिल्म की करेंगे शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान को उसी की धरती पर हराएंगे अक्षय कुमार, '2.0' के बाद इस देशभक्ति फिल्म की करेंगे शूटिंग
Fri, 07 Dec 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार के साथ एयरलिफ्ट, बेबी और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी मानवीय दृष्टिकोण रखने वाली और देशप्रेम जगाने वाली चर्चित फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा अब 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान घटी एक ऐसी घटना पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो न कभी सुर्खियों में रही और न ही जिस पर कभी ज्यादा कुछ लिखा गया।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
ये घटना है गुजरात के भुज इलाके की जहां इस लड़ाई के दौरान पाकिस्तान के बमवर्षक विमानों ने इलाके की सभी हवाई पट्टियों को ध्वस्त कर दिया था। भारतीय वायुसेना के युद्धक विमानों को इस इलाके से उड़ान भरना और पाकिस्तान में बम गिराकर वापस लौटने के लिए यहां एक हवाई पट्टी की सख्त जरूरत थी लेकिन वायुसेना के पास वहां न इतने आदमी थे कि इस काम को कर सकें और न ही वायुसेना इस हालत में थी कि कहीं और से लोगों को लाया जा सके।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
वायु सेना के अधिकारियों ने इसके बाद इलाके के गांव वालों से बात की और इसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया। आसपास के गांवों से करीब 300 लोग इस काम के लिए जुटे जिनमें ज्यादातर महिलाएं थी। इन लोगों ने 72 घंटे लगातार काम करके एक हवाई पट्टी बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : file photo
इस दौरान पाकिस्तान के बमवर्षक विमान जब इधर से गुजरते, सारे गांव वाले आस-पास बने बंकरों में छिप जाते। हवाई पट्टी बनाने के बाद इसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की नजर से बचाने के लिए गांववालों ने इसे गोबर से लीप भी दिया। विक्रम मल्होत्रा ने अपनी इस नई फिल्म का नाम रनवे रखा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसे 2019 में ही रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : twitter
अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत के साथ उनकी 2.0 सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। एस शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने निगेटिव किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।