{"_id":"5c09f2bbbdec22419f5c278f","slug":"regional-cinema-bhojpuri-cinema-these-are-top-5-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दिल धक-धक करे' से लेकर 'दबंग सरकार' के यूट्यूब रिलीज तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दिल धक-धक करे' से लेकर 'दबंग सरकार' के यूट्यूब रिलीज तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Dil Dhak Dhak Kare
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'राधे' के बाद अरविंद अकेला कल्लू फिल्म 'दिल धक-धक करे' में आएंगे नजर
Nadaan Ishq Ba
- फोटो : social media
नादान इश्क बा का टीजर हुआ रिलीज, दर्शकों को आया पसंद
शानदार प्रेम कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्म नादान इश्क बा के फर्स्ट लुक के बाद अब इसका पहला टीजर रिलीज हो गया है। दर्शक टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता आशीष कुमार और अभिनेत्री प्रीति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के कहानी में हीरो बचपन से शुरू हुए प्यार को जवान होने तक कैसे हासिल करता है, इसको दिखाया जाएगा। नादान इश्क बा में अवधेश मिश्रा और संजय पांडेय जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में अंजना सिंह का आइटम नंबर भी है। फिल्म में कुल 8 गाने हैं।

badrinath
- फोटो : social media
‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज
एक्टर संजीव मिश्रा की बहुचर्चित फिल्म ‘बद्रीनाथ’ के ट्रेलर को आज मुंबई में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लांच को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। ‘बद्रीनाथ’ के ट्रेलर को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के जरिए लांच किया जाएगा। ट्रेलर लांच के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की जाएगी। फिल्म में पावर स्टार संजीव मिश्रा के साथ अभिनेत्री गार्गी पंडित मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में चांदनी सिंह का भी अहम रोल है। इस फिल्म का निर्देशन धीरू यादव हैं ।

Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
नागदेव के 'सनम एक दूजे के बिना' गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में चर्चा में आई फिल्म 'नागदेव' का गाना 'सनम एक दूजे के बिना' यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के इस गाने में इन दोनों का डांस काफी शानदार लग रहा है। दर्शक इसको काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है।

khesari lal yadav
- फोटो : file photo
यूट्यूब पर जल्द रिलीज नहीं होगी खेसारीलाल की दबंग सरकार
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित फिल्म 'दबंग सरकार' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की मानें तो खेसारी लाल यादव अपनी इस फिल्म को जल्द यूट्यूब पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। बॉक्स-ऑफिस पर 'दबंग सरकार' को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए उन्होंने इस फिल्म को कम से कम दो साल बाद रिलीज करने की बात कही है। फिल्म में खेसारी लाल के साथ फेमस एक्ट्रेस प्रियंका सिंह भी हैं।