{"_id":"5c09f028bdec2241cb56b03a","slug":"mika-singh-contoversy-king-known-about-all-stories-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीका सिंह पहले भी कई बार खा चुके हैं जेल की हवा, राखी सावंत के 'किस ड्रामा' की वजह से हुए थे मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीका सिंह पहले भी कई बार खा चुके हैं जेल की हवा, राखी सावंत के 'किस ड्रामा' की वजह से हुए थे मशहूर
Fri, 07 Dec 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
mika singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने देने वाले मीका सिंह को दुबई में अरेस्ट कर लिया गया है। मीका सिंह पर 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है । मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह 3 बजे बुर दुबई में एक बार से हुई है।
2 of 6
mika singh
- फोटो : file photo
खबर के मुताबिक, मीका ने उस लड़की को बॉलीवुड में काम दिलाने का वादा भी किया था। ये पहली बार नहीं है जब मीका सिंह किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं। इससे पहले भी मीका पर लड़कियों के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप लगे हैं । आइए जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में...
3 of 6
कानपुर में सिंगर मीका सिंह
साल 2016 में मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने मीका के खिलाफ शोषण करने का आरोप लगाया था । वहीं मीका ने भी उस लड़की पर जबरदस्ती पैसे वसूलने का केस दर्ज करवा दिया था । इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मीका सिंह
मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था। मीका के थप्पड़ मारने की वजह से श्रीकांत के कान में इंटरनल इंजरी हो गई थी ।
विज्ञापन
5 of 6
mika singh
कुछ साल पहले मीका को मुंबई एयरपोर्ट पर भी अरेस्ट कर लिया गया था । मीका जरूरत से ज्यादा भारतीय और विदेशी करेंसी के साथ पकड़े गए थे । इसके अलावा मीका साल 2006 में राखी सावंत को किस करने को लेकर विवादों में घिर गए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।