मीका सिंह की गिरफ्तारी से लेकर 'केदारनाथ' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के साथ अपना करियर शुरू करने वालीं जरीन खान ने अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जरीन खान और उनकी पूर्व मैनेजर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को काफी मैसेज भी किए। ऐसे ही एक मैसेज में उनकी मैनेजर ने भद्दी भाषा का भी प्रयोग किया।
पढ़ें: जरीन खान ने पूर्व मैनेजर के खिलाफ कराई FIR, भद्दे मैसेज भेजने का लगाया आरोप
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सारा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, पूजा गौर और नीतीश भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी साल 2013 में केदारनाथ में आई तबाही पर आधारित है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है।
पढ़ें: केदारनाथ रिव्यू: पहली ही फिल्म में एक्टिंग से छा गईं सैफ की लाडली सारा, इस वजह से मात खा गई फिल्म
एकता कपूर के बैग से 60 हजार रुपये चोरी
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में एकता कपूर ने लिखा है कि शनिवार को उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये थे, जिसमें से 60 हजार रुपये किसी ने चुरा लिए हैं। एकता की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक 5 लोगों से पूछताछ की गई है।
पढ़ें: मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
बिग बॉस टीआरपी लिस्ट से बाहर
टीवी शोज की टीआरपी बताने वाला बार्क रिपोर्ट आ गया है। बिग बॉस का 12वां सीजन दर्शकों को रास नहीं आ रहा और ये शो टॉप 10 से बाहर है। वहीं एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 एक बार फिर से पहले नंबर पर है। सीरियल लंबे समय से टॉप पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर कुंडली भाग्य और तीसरे नंबर पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियल आइडल है।