फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने दे डाली अमित शाह को सलाह, पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने पर पर बोली ये बात

Wed, 18 Dec 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Dec 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar on pm modi interview and advice to amit shah
akshay kumar with pm modi - फोटो : social media

अक्षय कुमार बॉलीवुड के व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। बीते दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। उनके सवालों को लेकर खूब मजाक भी बना था। अब पहली बार अक्षय ने इस पर अपनी राय रखी है।

akshay kumar on pm modi interview and advice to amit shah
akshay kumar, pm modi - फोटो : social media

एक इवेंट में पहुंचे अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी से उन्होंने जो सवाल पूछे वो क्या रिसर्च किए हुए थे? जवाब में अक्षय ने कहा कि 'नहीं ऐसा नहीं था। इंटरव्यू में मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप आम खाते हैं? खाते हैं तो कैसे खाते हैं? इस सवाल पर मेरा मजाक उड़ाया गया लेकिन अब इसमें रिसर्च क्या करुं।'

akshay kumar on pm modi interview and advice to amit shah
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय आगे कहते हैं कि 'मेरे मन में जो आया मैंने पूछ लिया। जैसे आप मुझसे पूछ रहे हैं कि आप परांठे खाते हैं? मैंने उनसे पूछ लिया कि आप आम खाते हैं? क्या प्रधानमंत्री आम नहीं खा सकते हैं, चुटकुले नहीं सुना सकते हैं? मैंने तो उन्हें चुटकुला भी सुनाया था। वो एक नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar on pm modi interview and advice to amit shah
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय से जब पूछा गया कि 'क्या वो देश के गृह मंत्री अमित शाह से कोई सवाल पूछना चाहते हैं?' इस पर अक्षय ने कहा कि 'मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो शाम 6.30 बजे के बाद खाना नहीं खाएं क्योंकि हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। ये फिट रहने के लिए अच्छा होता  है। वो देश के एक महत्वपूर्ण इंसान हैं। उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।'

विज्ञापन
akshay kumar on pm modi interview and advice to amit shah
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय की आने वाली फिल्म की बात करें तो जल्द ही वो 'गुड न्यूज' में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आने वाले 27 दिसंबर को रिलीज होगी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत ये फिल्म बनी है जबकि राज मेहता ने इसे निर्देशित किया है।

नागरिकता संशोधन कानून: जामिया छात्रों के समर्थन में आया बॉलीवुड, जानें किसने क्या कहा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed