फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के साथ नहीं रहना चाहते पीएम मोदी, पहली बार अक्षय कुमार को बताई वजह

Wed, 24 Apr 2019 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar pm modi interview why he not lived with mother elections 2019
pm modi, akshay kumar - फोटो : social media

चुनावी माहौल में पीएम नरेंद्र मोदी का एक ऐसा इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने घर-परिवार से जुड़े कई राज खोले हैं। पीएम का ये इंटरव्यू खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने लिया है और उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को उजागर किया।

akshay kumar pm modi interview why he not lived with mother elections 2019
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india

इंटरव्यू में अक्षय कुमार, पीएम मोदी से पूछते हैं कि 'जैसे मैं अपने घर पर अपनी मां के साथ रहता हूं, आपका मन करता है सर कि आपकी मां, आपके भाई, आपके सारे रिश्तेदार आपके साथ घर पर रहें?' जिस पर पीएम ने कहा कि 'अगर मैं पीएम बनकर घर से निकलता तो शायद मन करता लेकिन मैं जिंदगी की बहुत छोटी आयु में सबकुछ छोड़ चुका हूं।' 

akshay kumar pm modi interview why he not lived with mother elections 2019
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media

पीएम मोदी ने कहा कि 'एक समय था जब तकलीफ हुई थी लेकिन अब जिंदगी वैसी बन गई है। मेरी ट्रेनिंग उस तरह से हुई है। जैसे मेरी मां मुझे कहती है, अरे भाई मेरे पीछे तुम क्यों समय खराब करते हो। मैं गांव में रहूंगी, वहां लोगों से बातें करूंगी। मां भी देखती है कि कितना बिजी शेड्यूल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar pm modi interview why he not lived with mother elections 2019
PM Narendra Modi Interview with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india

इस दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर कई मीम्स दिखाएं। पीएम मोदी ने कहा कि 'सोशल मीडिया का ये सबसे बड़ा फायदा है कि आम लोगों की क्रिएटिवटी का पता चलता है। पहले ऐसा नहीं होता था और एक खास वर्ग का कब्जा रहता था।'

विज्ञापन
akshay kumar pm modi interview why he not lived with mother elections 2019
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार कहते हैं कि 'जब ये इंटरव्यू प्रसारित होगा तब भी हमारे ऊपर खूब मीम्स बनेंगे। आप तो इन सबके आदी होंगे लेकिन मेरे लिए ये पहली बार है।' जिस पर पीएम मोदी कहते हैं कि 'जो हंसी मजाक वाले मीम्स होते हैं वो तो अच्छे लगते हैं लेकिन जो जानबूझकर चुभने वाली बातें होती हैं उन पर मैं ध्यान नहीं देता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed