{"_id":"5a6011ba4f1c1b6c268b4fb1","slug":"akshay-kumar-rajinikanth-2-0-record-breaks-baahubali-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के आगे नहीं टिक पाए प्रभास, 400 करोड़ में बनीं इस फिल्म ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत के आगे नहीं टिक पाए प्रभास, 400 करोड़ में बनीं इस फिल्म ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड
Thu, 18 Jan 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली 2' ने साल 2017 में फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे, लेकिन अब लगता है कि 2018 रजनीकांत के नाम रहने वाला है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर देने के मूड में है।
2 of 5
2.0
दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 16 करोड़ रुपए में बेचे जा रहे हैं। जबकि 'बाहुबली 2' के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स सिर्फ 10.5 करोड़ रुपए में बेचे गए थे। इस लिहाज से '2.0' ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
3 of 5
2.0 पोस्टर
- फोटो : Twitter
निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले रजनीकांत ने भी खुलासा किया था कि अप्रैल के महीने में फिल्म रिलीज हो सकती है। दरअसल, 14 अप्रैल को तमिल न्यू ईयर है, ऐसे में फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
इस फिल्म को लगभग 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिस वजह से ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में 'बाहुबली-2' ने धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल फिल्म '2.0' भी वैसा ही धमाका करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल अदा कर रही हैं। ये फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए.आर.रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।