अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। इस साल वह अपनी चार फिल्में रिलीज कर चुके हैं। 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'कठपुतली'। इनमें से सिर्फ 'कठपुतली' को फैंस की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। बाकी सभी फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस करती हैं। लेकिन साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि इस साल उनकी एक और फिल्म 'राम सेतु' आने वाली है।
Akshay Kumar: सोमवार को रिलीज हो सकता है 'राम सेतु' का टीजर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सेतु अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर अक्षय को काफी उम्मीदें भी हैं। दरअसल आज अक्षय कुमार की बेटी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें अभिनेता ने लिखा है कि वह कल यानि सोमवार को कुछ खास लेकर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस से उम्मीद लगा रहे हैं कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म राम सेतु का टीजर या फर्स्ट मोशन पोस्टर रिलीज कर सकते हैं।
Akshay Kumar: 10 साल की हुई अक्षय कुमार की बेटी नितारा, अभिनेता ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
बता दें कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी रामायण के दिनों में स्थापित भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी। राम सेतु फिल्म देश की जड़ों, आस्था और आध्यात्मिक मान्यताओं के उत्सव को दर्शाएगी। कहा जा रहा है कि सोमवार को रिलीज होने वाले मोशन पोस्टर या फिर टीजर में कुछ चुनिंदा एक्शन-एडवेंचर दृश्यों को दिखाया जाएगा।
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुरात्व विभाग में काम करने वाले आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।