फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2022: अक्षय कुमार ने मालदीव में मनाया नया साल, गायत्री मंत्र का जाप कर सभी के लिए प्रार्थना की

Sat, 01 Jan 2022 12:48 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar recites Gayatri Mantra to welcome New Year 2022 in Maldives
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

Happy New Year 2022: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने अंदाज में नये साल का स्वागत किया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने अनोखे अंदाज में नये साल की नई सुबह का स्वागत किया। ्अक्षय कुमार ने अपने परिवार के साथ मालदीव में नया साल मनाया। उन्होंने गायत्री मंत्र का पाठ करके साल 2022 का स्वागत किया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने नये साल पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।



 

Akshay Kumar recites Gayatri Mantra to welcome New Year 2022 in Maldives
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar

एक्टर अक्षय कुमार ने नये साल का स्वागत करते हुए गायत्री मंत्र का जाप किया और फैंस के लिए इसका वीडियो शेयर किया। गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार फिलहाल अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मालदीव में हैं। उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना का बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया था। 

 

Akshay Kumar recites Gayatri Mantra to welcome New Year 2022 in Maldives
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नया साल। मैं उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को बधाई दी और अपने 2022 की शुरुआत कोविड को छोड़कर सभी सकारात्मक चीजों के साथ की.. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नववर्ष की शुभकामना!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar recites Gayatri Mantra to welcome New Year 2022 in Maldives
अक्षय कुमार - फोटो : KBC 13

वीडियो में अभिनेता अक्षय कुमार समुद्र के किनारे अपनी कुटिया के बाहर खड़े होकर सूर्य की तरफ देखकर गायत्री मंत्र का पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar recites Gayatri Mantra to welcome New Year 2022 in Maldives
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी पीठ कैमरे की तरफ है और वह हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इस पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। फैंस अक्षय कुमार को सपरिवार नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed