{"_id":"5d75fea88ebc3e015f565f6b","slug":"akshay-kumar-rejected-these-blockbuster-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की ठुकराई फिल्में कर बदल गई शाहरुख-सैफ की किस्मत, 28 साल में इन किरदारों को किया मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की ठुकराई फिल्में कर बदल गई शाहरुख-सैफ की किस्मत, 28 साल में इन किरदारों को किया मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार काफी समय तक दिल्ली में रहे। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। अक्षय ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राखी और शांतिप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में ठुकराई हैं जो बाद में बड़ी हिट साबित हुईं। तो चलिए अक्षय कुमार की ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
Bhaag Milkha Bhaag
अक्षय अकेले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने मसाला फिल्मों के साथ-साथ जरूरी और गंभीर कहानियों से सफलता के नए आयाम बनाए। उनकी इसी इमेज का नतीजा था कि निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा अक्षय कुमार को फिल्म भाग मिल्खा भाग में लेना चाहते थे। खुद मिल्खा सिंह भी चाहते थे कि अक्षय उनके किरदार को निभाएं लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया जिसके बाद यह फिल्म फरहान अख्तर की झोली में जा गिरी। 'भाग मिल्खा भाग' साल 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
3 of 6
ready
- फोटो : social media
सलमान खान पर फिल्माया गया गाना 'कैरेक्टर ढीला' सुपरहिट हुआ था। जिसे पहले अक्षय की फिल्म 'खट्टा मीठा' के लिए प्लान किया गया था और मेकर्स चाहते थे कि ये अक्षय पर ही फिल्माया जाए लेकिन अक्षय ने इस गाने को अपनी फिल्म में शामिल करने से मना कर दिया। इसके बाद ये गाना सलमान की फिल्म 'रेड्डी' में शामिल किया गया। गाना तो पॉपुलर हुआ ही साथ ही फिल्म भी सुपरहिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं अक्षय कुमार हॉलीवुड की फिल्म भी रिजेक्ट कर चुके हैं। अक्षय को ड्वेन जॉनसन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। ये फिल्म रेसलिंग पर आधारित थी लेकिन अक्षय को इसमें अपना किरदार कमजोर नजर आया और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Baazigar
- फोटो : social media
निर्देशक अब्बास मस्तान फिल्म 'बाजीगर' में अक्षय कुमार को लेना चाहते थे। वैसे तो इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान की पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद अक्षय को ये फिल्म ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ये सोचकर फिल्म करने से मना कर दिया कि नेगेटिव किरदार उन पर सूट नहीं करेगा और ये उनके करियर के लिए सही नहीं रहेगा। इन दोनों स्टार्स से रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को 'बाजीगर' में लीड किरदार के लिए साइन किया गया। इस फिल्म ने शाहरुख की किस्मत बदल दी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।