फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड न्यूज' के गाने के रिहर्सल के दौरान घायल हुए दो स्टंटमैन, अक्षय कुमार ने ऐसे की मदद

Sat, 30 Nov 2019 05:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 Nov 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar rescue stuntman during Good Newwz song rehearsal
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में एक गाने की शूटिंग के दौरान दो स्टंटमैन के साथ हादसा हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर जैसे ही अक्षय कुमार को लगी उन्होंने दोनों घायलों की मदद की। अक्षय की इस दरियादिली की हर तरफ तारीफ हो रही है। अक्षय ने मदद कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है।

Akshay Kumar rescue stuntman during Good Newwz song rehearsal
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल फिल्म के गाने 'चंडीगढ़ में' लॉन्च के लिए काम कर रहे स्टंटमैन बिट्टू और हरी सिंह 10-12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों को काफी चोट आई। घटना के समय अक्षय कुमार मौके पर नहीं थे। जैसे ही अक्षय कुमार को इस घटना की जानकारी हुई, वह घायलों को तुरंत एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करके मुंबई ले गए।

Akshay Kumar rescue stuntman during Good Newwz song rehearsal
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

स्टंटमैन हरी सिंह को घटना को अगले दिन छुट्टी दे दी गई, जबकि स्टंटमैन बिट्टू को डॉक्टर ने 2 महीने के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। बिट्टू की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए अक्षय कुमार ने 2017 में इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की थी। अक्षय खुद भी बड़े स्टंटमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar rescue stuntman during Good Newwz song rehearsal
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर श्याम कौशल ने बताया कि बिट्टू और हरी सिंह विंच मशीन के जरिए हवा में स्टंट कर रहे थे। दूसरे राउंड के दौरान तकनीकी कारणों से मशीन खराब हो गई और दोनों करीब 10-12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक से होने वाले गर्भधारण पर है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed