70 और 80 के दशक में एक नाम हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर हुआ। ये नाम था रामसे ब्रदर्स का। एक्शन और रोमांटिक फिल्मों का बोलबाला था लेकिन दर्शकों को कुछ नए की तलाश थी। उस वक्त रामसे ब्रदर्स ने चांस लिया और हिंदी सिनेमा को मिली भूत, प्रेत, आत्मा और शैतान की कहानियां। रामसे ब्रदर्स की फिल्मों में हॉरर के साथ-साथ होता था बिकिनी और नाइटी पहनने वाली हीरोइन का अंग प्रदर्शन। इसी के चलते फिल्मों को दर्शकों की कमी नहीं होती थी। लेकिन इनकी फिल्मों में एक बात कॉमन होती थी वो थी दरिंदा। रामसे बंधुओं की तीन फिल्मों में अनिरुद्ध अग्रवाल ने दरिंदे का किरदार निभाया। आइए बताते हैं कौन सी हैं वो तीन फिल्में।
{"_id":"5de2455a8ebc3e549c33788c","slug":"anirudh-agarwal-birthday-special-a-monster-who-play-ghost-role-in-the-story-of-the-ramsays-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन फिल्मों से 'सामरी' ने फैलाई खूब दहशत, इंजीनियरिंग छोड़ ऐसे बने 'दरिंदे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन फिल्मों से 'सामरी' ने फैलाई खूब दहशत, इंजीनियरिंग छोड़ ऐसे बने 'दरिंदे'
Sat, 30 Nov 2019 04:58 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 30 Nov 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
रामसे ब्रदर्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना मंदिर
- फोटो : social media
पुराना मंदिर
यह रामसे बंधुओं की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पुराना मंदिर' का ऐसा शैतान था, जो राक्षस की पूजा करता था और इंसानों को अपना भोजन बनाता था। इतना ही नहीं दरिंदे के किरदार में ढालने के लिए किसी स्पेशल इफेक्ट नहीं बल्कि धूल मिट्टी और कीचड़ का ही इस्तेमाल किया। उस दौर में पूरा डरावना माहौल सिर्फ मेकअप से और लाइटिंग से ही क्रिएट किया जाता था।
रामसे ब्रदर्स
- फोटो : social media
बंद दरवाजा
यह फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म का शैतानी हॉरर कई दर्शकों को डरा चुका है। इस फिल्म में मनजीत कॉल, अरुणा ईरानी और चेतन दास मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में ड्रैकुला जो दिन में अपनी नींद बंद ताबूत में पूरा करता है, और रात में खूनी चमगादड़ में बदल पड़ोस गांव में इंसानों का आखेट करता ने दर्शकों को खूब डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3d saamri
- फोटो : social media
3डी सामरी
इससे पहले रामसे ब्रदर्स की दो फिल्मों में नजर आ चुके अनिरुद्ध इतने पॉपुलर हुए कि उनपर फिल्म बनाई गई। सामरी। सामरी वो दरिंदा था जिसे रामसे ब्रदर्स ने बनाया था। इस फिल्म में भी सामरी अपना बदला लेने के लिए कब्र से उठता है और अपना खौफ फैलाता है। हॉरर जॉनर के लिए समर्पित रहने की वजह से रामसे ब्रदर्स को हॉरर मास्टर कहा जाने लगा था।
विज्ञापन
Veerana
- फोटो : social media
साल 1974 में अनिरुद्ध ने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया और नौकरी करने लग गए। लेकिन उनका मन एक्टिंग करने को बेताब रहता था और जब रामसे बंधुओं ने फिल्मों में मौका दिया तो सबकुछ छोड़कर 'दरिंदे' बन गए। ये वही दरिंदा था जिसने उन पुराने सिंगल स्क्रीन थियेटरों में दर्शकों की चीखें निकाल दीं, खड़े-खड़े बेहोश होने पर मजबूर कर दिया। भारत में अब भी ऐसे कई सिंगल स्क्रीन सिनेमा थियेटर्स हैं, जहां आज भी रामसे ब्रदर्स की फिल्में हाउसफुल चलती हैं।