फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से कभी पीछे नहीं हटते ये सितारे, लिस्ट में सलमान तक का नाम शामिल

Wed, 10 Jan 2024 10:32 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 10 Jan 2024 10:32 AM IST
सार

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जो बेशुमार दौलत होने के बाद भी अपने संस्कारों को नहीं भूलते हैं। तो चलिए जानते है उन सितारों के बारे में...

विज्ञापन
Akshay Kumar Salman Khan Shah Rukh Khan Deepika Varun Dhawan Celebs Who Never Shy in Respecting Elders
सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : social media

फिल्मी जगत के कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जो थोड़ी सी लोकप्रियता मिलने के बाद ही सब कुछ भूल जाते हैं, लेकिन वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जो बेशुमार दौलत के बाद भी अपने संस्कारों को नहीं भूलते हैं। वो जब भी अपने सीनियर कलाकारों से मिलते हैं, तो उनका सम्मान करने से पीछे नहीं हटते हैं। तो चलिए जानते है उन सितारों के बारे में, जो अपने सीनियर कलाकारों को सम्मान देना नहीं भूलते हैं।

Akshay Kumar Salman Khan Shah Rukh Khan Deepika Varun Dhawan Celebs Who Never Shy in Respecting Elders
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा अपने संस्कारों की वजह से भी जाने जाते हैं। अभिनेता इवेंट्स में अपने सीनियर कलाकारों के पैर छूते नजर आते हैं। अपने इन संस्कारों की वजह से अक्षय दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के समर्थन में आईं कंगना रणौत, मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप

Akshay Kumar Salman Khan Shah Rukh Khan Deepika Varun Dhawan Celebs Who Never Shy in Respecting Elders
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान 
सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भी अपने सीनियर कलाकारों के पैर छूने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। अभिनेता को कई बार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे सीनियर कलाकारों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Salman Khan Shah Rukh Khan Deepika Varun Dhawan Celebs Who Never Shy in Respecting Elders
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी अपने संस्कारों की झलक दिखाते नजर आते हैं। अभिनेता इवेंट्स या पार्टी में अपने से बड़ों के पैर छूने में कभी नहीं शर्माते हैं। वे भी अपने बड़ों को काफी इज्जत देते हैं और पैर छूते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, एक घटना के बाद बदली अपनी राह

विज्ञापन
Akshay Kumar Salman Khan Shah Rukh Khan Deepika Varun Dhawan Celebs Who Never Shy in Respecting Elders
वरुण धवन - फोटो : social media

वरुण धवन 
वरुण धवन भले ही आज के युवा अभिनेता हैं, लेकिन वे भी अपने सीनियर कलाकारों को सम्मान देना नही भूलते हैं। अभिनेता अक्सर इवेंट्स में हेमा मालिनी, रेखा जैसे दिग्गज कलाकारों के पैर छूते हुए दिखाई देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed