फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई देख अक्षय कुमार को आया जोश, लिखा- अंदर घुसके मारो, चुप नहीं रहना

Tue, 26 Feb 2019 02:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Feb 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Salutes Indian Air Force After Balakot Airstrike
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकियों से पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमान ने इस अभियान में हिस्सा लिया और कैंप पर 1000 किलो बम गिराए, जिसमें यह कैंप पूरी तरह से नष्ट हो गया है। जैसे ही इस बात की खबर लोगों तक पहुंची देशभर में जश्न शुरु हो गया। इस घटना के बाद बॉलीवुड भी भारतीय वायुसेना की तारीफ कर उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। कई फिल्मी सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में सेना के साहस को सलाम किया है।

Akshay Kumar Salutes Indian Air Force After Balakot Airstrike
akshay kumar

अक्षय कुमार वायुसेना की इस बहादुरी भरे कदम पर खुद को रोक नहीं पाए और एक जोशीला संदेश ट्विटर पर लिख दिया। अक्षय ने ट्वीट किया, 'आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद करने के लिए भारतीय वायुसेना को मेरा सलाम। मुझे वायुसेना पर गर्व है। अंदर घुसके मारो! अब और चुप नहीं रहना।'



 

Akshay Kumar Salutes Indian Air Force After Balakot Airstrike
चेन्नई के तांबरम से भरी थी उड़ान - फोटो : PTI

अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान, अजय देवगन, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, अभिषेक बच्चन, कैलाश खेर, विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर ने ट्वीट कर बधाई दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Salutes Indian Air Force After Balakot Airstrike
सौम्या टंडन
टीवी स्टार्स भी सेना के इस साहसिक कदम की तारीफ कर रहे हैं। 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल की फेम सौम्या टंडन ने ट्वीट कर लिखा, 'आतंकवाद के खिलाफ हैं और इसकी जड़ को मारने के लिए और हम गंभीर हैं, संदेश स्पष्ट है। जैश-ए-मोहम्मद कैंप पर सर्जिकल स्ट्रीइक 2।'



 
विज्ञापन
Akshay Kumar Salutes Indian Air Force After Balakot Airstrike
रोहन मेहरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट रोहन मेहरा ने लिखा, 'इमरान खान ने भी पाक सेना को दी खुली छूट कहा है कि जहां से जगह मिले भाग लेना, शेर आ गया, भारतीय वायु सेना को सलाम।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed