{"_id":"5d914cd08ebc3e0149509d6d","slug":"akshay-kumar-says-bahubali-was-ridiculed-in-housefull-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने भी माना, हाउसफुल 4 में उड़ाई गई बाहुबली की खिल्ली, बॉबी का लुक वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ने भी माना, हाउसफुल 4 में उड़ाई गई बाहुबली की खिल्ली, बॉबी का लुक वायरल
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Housefull 4
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार एंड कंपनी की अगली फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर देखने के बाद एक बात तो साफ हो जाती है कि इसके लेखक निर्देशन फरहाद सामजी ने इस बार हाउसफुल सीरीज की इस फिल्म में साउथ की तमाम फिल्मों का स्पूफ बनाने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी 600 साल के अंतराल में फैली है और फिल्म के सारे मुख्य किरदार दो अलग अलग कालखंडों में विचरण करते दिखेंगे।
2 of 5
Housefull 4
- फोटो : amar ujala mumbai
साल 1419 से लेकर साल 2019 की कहानी कहती इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म बाहुबली की याद लोगों को फिर से आने लगी है। फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी इस बारे में सवाल करने पर मानते भी हैं कि फिल्म के कुछ दृश्य बाहुबली जैसे हैं पर वह ये भी कहते हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने किसी भी तरह से बाहुबली से प्रेरणा नहीं ली है।
3 of 5
हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म के हीरो अक्षय कुमार इस मानते हैं कि यह फिल्म एक सार है और इसकी शैली एक स्लैपस्टिक कॉमेडी की है। ऐसी फिल्मों को भारत में अभी ज्याद प्रतिष्ठा नहीं मिली है पर पर विदेश में ये शैली काफी हिट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाउसफुल 4 के पोस्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं जो बाहुबली से मिलते झुलते हैं, जैसे बॉबी देओल का लुक काफी हद तक प्रभास के बाहुबली की याद दिलाता है। वहीं एक सीन में फिल्म की एक हीरोइन बिलकुल प्रभास की तरह वह तीरंदाजी वाला सीन करके दिखा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हाउसफुल 4 में कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
पर ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म में किसी और फिल्म का मजाक बनाया गया है। इस लिस्ट में हाल ही में कृति सैनन की फिल्म अर्जुन पटियाला भी शामिल है। वह फिल्म भी एक स्लैपस्टिक कॉमेडी ही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।