फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला प्रतियोगियों के साथ बिस्तर शेयर करेंगे पुरुष, बिग बॉस 13 में पहली बार देखिए ये पांच बदलाव

Mon, 30 Sep 2019 02:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 30 Sep 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 has 5 big changes in show salman khan
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

रविवार को बिग बॉस 13 की ग्रांड ओपनिंग में 13 सदस्यों की एंट्री हुई। सारे प्रतियोगी पूरी तैयारी के साथ शो में आए हैं। इस बार के सीजन में 5 ऐसे बदलाव हुए हैं जो आज से पहले बिग बॉस के किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले थे। चलिए आपको बताते हैं कि ये 5 कौन से बदलाव हैं?

Bigg Boss 13 has 5 big changes in show salman khan
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

5 मेल और 8 फीमेल कंटेस्टेंट
बिग बॉस में पहली बार इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है कि फीमेल कंटेस्टेंट की संख्या मेल कंटेस्टेंट से ज्यादा है। 13 सदस्यों में से 8 फीमेल हैं, इनमें आरती सिंह, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, दलजीत कौर, माहिरा शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्य, शहनाज गिल और शेफाली बग्गा शामिल हैं। तो वहीं मेल कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रिआज, सिद्धार्थ डे, अबु मलिक और पारस छाबड़ा का शामिल हैं।

Bigg Boss 13 has 5 big changes in show salman khan
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बेड फ्रेंड्स फॉरऐवर (BFF)
बिग बॉस के इस सीजन में बेड फ्रेंड्स फॉरऐवर का कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसकी वजह से जबरदस्त रोमांच रहने वाला है। इसमें बताया जाएगा कि घर का कौन-सा सदस्य किस सदस्य के साथ अपना बेड शेयर करेगा। हर प्रतियोगी को बीएफएफ वाला एक कलर टैग दिया गया है और उनसे कहा गया है कि घर के अंदर जाकर अपना बेड पार्टनर ढूंढिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 has 5 big changes in show salman khan
Shehnaz Gill - फोटो : social media

पहले से बांट दिया काम
अब तक आप बिग बॉस के पिछले सीजन्स में देखते आए होंगे कि घरवालों में से एक सदस्य कैप्टन बनता है। ये कैप्टन ही घरवालों को बताता है कि घर में किसे क्या काम करना है। लेकिन इस बार ये सब पहले से बता दिया गया है। स्टेज पर जब कंटेस्टेंट सलमान के सामने पहुंचे तो उन्हें वहीं बता दिया गया कि वो घर में क्या करेंगे। कौन खान बनाएगा, कौन घर की सफाई करेगा, ये सब पहले से ही साफ हो चुका है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 has 5 big changes in show salman khan
सलमान खान और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

घर की मालकिन अमीषा पटेल
बिग बॉस के साथ-साथ इस बार अमीषा पटेल घर की मालकिन बनी हैं। वो घरवालों पर पूरी तरह से नजर रखेंगी। शो के दौरान सलमान अमीषा से पूछते हैं कि ये जो घर वाले अंदर जा रहे हैं क्या आपने इसके बारे में रिसर्च किया है? इस पर अमीषा ने कहा, ''बहुत रिसर्च किया है। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स जो घर के अंदर जा रहे हैं वे सिंगल हैं और मैंने सबके बीच काफी स्पार्क्स् देखे हैं. तो वे घर में सिंगल जाएंगे और शायद डबल निकलेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed