{"_id":"5d9151128ebc3e93ac721081","slug":"bollywood-director-hrishikesh-mukherjee-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र-अमिताभ जैसे स्टार्स की भी डांट देते थे ये निर्देशक, जन्मदिन पर जानिए ये रोचक किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र-अमिताभ जैसे स्टार्स की भी डांट देते थे ये निर्देशक, जन्मदिन पर जानिए ये रोचक किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Hrishikesh Mukherjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुपके-चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोलमाल और नमक हराम जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार निर्देशक की तौर पर थी। वो किसी भी एक्टर को शूट किए जाने वाले सीन की जानकारी नहीं देते थे यानि किसी को भी ये नहीं पता होता था कि अगले सीन में उसे क्या रोल मिलने वाला है, बस कॉस्ट्यूम एक्टर्स को थमा दी जाती थी। आज उनके जन्म दिवस पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा आपको बता रहे हैं।
2 of 6
Chupke Chupke
- फोटो : Social Media
फिल्म 'चुपके चुपके' में काम कर रहे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को ऋषिदा की इस आदत के बारे में पता नहीं था और इसी की वजह से उन्हें ऐसी डांट पड़ी कि दोनों के मुंह लटक गए। दरअसल एक सीन शूट किया जाना था जिसमें असरानी सेंट्रल कैरेक्टर थे। असरानी को सीन के दौरान सूट पहनने के लिए दिया गया जबकि धर्मेंद्र को एक ड्र्राइवर के कपड़े। अब ये माजरा किसी को समझ नहीं आया। एक तरफ धर्मेंद्र सोच में थे तो वहीं दूसरी तरफ असरानी..जबकि ऋषि दा सेट पर आराम से चेस खेलने में मग्न थे।
3 of 6
Chupke Chupke
- फोटो : Social Media
जब जिज्ञासा शांत ना हुई तो धर्मेंद्र ने असरानी से पूछ ही लिया, 'क्यों, मैं तुम्हारा ड्राइवर बना हूं क्या ? क्या चल रहा है ? तुम्हें सूट और मुझे ड्राइवर के कपड़े क्यों? असरानी ने कहा कि पता नहीं। ऋषि दा दोनों की बातें सुन रहे थे और उन्हें ऐसे बतलाते देख ऋषि दा ने धर्मेंद्र को जोर से आवाज लगाई और कहा, 'ऐ धरम.. असरानी से क्या पूछ रहे हो। सीन के बारे में पूछ रहे हो.. अगर कहानी की इतनी ही समझ होती तो तुम आज हीरो होते। इतना सुनते ही धर्मेंद्र बिल्कुल चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hrishikesh Mukherjee
- फोटो : Social Media
तब तक अमिताभ बच्चन को धर्मेंद्र के साथ हुए इस वाकये के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने भी अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए असरानी से सूट वाला माजरा पूछ ही लिया और कहा, 'तुम आज सूट में कैसे.. किसका ऑफिस है ये सेट पर?
विज्ञापन
5 of 6
hrishikesh mukherjee
- फोटो : Social Media
लेकिन इस बार ऋषि दा ऐसा चिल्लाए कि अमिताभ के होश उड़ गए। अमिताभ बच्चन को डांटते हुए ऋषि दा ने कहा, 'ऐ अमित तुम क्या पूछ रहे हो सीन या कहानी ? ऐ धरम बताओ अमित को जो मैंने तुमसे कहा। तुम लोगों को अगर इतनी ही समझ होती तो आज तुम लोग फिल्म में हीरो नहीं होते, डायरेक्टर होते। चलो काम पर।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।