फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुटनों पर बैठकर 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को किया था प्रपोज, इस सिंगर का असली नाम जानते हैं आप?

Mon, 30 Sep 2019 02:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 30 Sep 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
bollywood singer Shaan Birthday Special and his Love Story With Radhika
Shaan - फोटो : Social Media

सिंगर शान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने बॉलीवुड में गाने कम कर दिए हैं लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर में आता है। 

bollywood singer Shaan Birthday Special and his Love Story With Radhika
शान

शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार में कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान के दादा जाहर मुखर्जी लिरिसिस्ट थे। उनके पिता मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।

bollywood singer Shaan Birthday Special and his Love Story With Radhika
शान

शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो विज्ञापन फिल्मों में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' और 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood singer Shaan Birthday Special and his Love Story With Radhika
शान

शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं। दोनों की लव स्टोरी भी कम रोचक नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान हमेशा से बहुत शर्मीले थे। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'

विज्ञापन
bollywood singer Shaan Birthday Special and his Love Story With Radhika
शान

राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहने शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मानना ही पड़ा। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed