फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, सेट से साझा की खूबसूरत सी तस्वीर

Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar share photo with sara ali khan from atrangi re
सारा अली खान, अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार इन दिनों अपने एक के बाद एक प्रोजेक्ट निपटाने में व्यस्त हैं। कोरोना के चलते करीब तीन महीने से भी ज्यादा समय तक फिल्मों की शूटिंग बंद रही। जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई अक्षय कुमार अपनी रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म कर लेना चाहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के साथ फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है।

Akshay kumar share photo with sara ali khan from atrangi re
अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह तस्वीर फिल्म अतरंगी रे के सेट से है जिसमें सारा अली खान और अक्षय कुमार बेहद खुश लग रहे हैं और एक दूसरे की ओर देखते हुए हंस रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने कैजुअल शर्ट के साथ कोट पहन रखा है जबकि सारा अली खान ने सफेद रंग के कुर्ते पर पीले रंग का दुपट्टा लिया है।

Akshay kumar share photo with sara ali khan from atrangi re
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन। इन तीन शब्दों को सुनकर जो खुशी मिलती है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर दी है। आप लोगों के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar share photo with sara ali khan from atrangi re
वाराणसी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा जीशान अयूब भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है वहीं कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar share photo with sara ali khan from atrangi re
अतरंगी रे के सेट पर सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

इस साल की शुरुआत में आनंद एल राय ने फिल्म का एलान किया था। फिल्म की शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते से वाराणसी और उसके आस-पास हो रही थी। शूटिंग पूरे मार्च तक चलनी थी मगर लॉकडाउन के चलते फिल्म यूनिट को शूटिंग 20 मार्च को ही बंद करनी पड़ी।  


आशुतोष गोवारिकर ने शुरू की एक और बायोपिक, इस बार सुनाएंगे पापड़ बनाने वालों की ये दिलचस्प कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed