फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: उत्तराखंड की वादियों में अक्षय, गले में रुद्राक्ष डाल शर्टलेस होकर दिखाया टैटू

Mon, 29 May 2023 07:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 29 May 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar shares shirtless photo after complete shooting of his upcoming film in uttrakhand
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में हैं। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार वहां गए। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में उनकी फिल्म का शेड्यूल खत्म हो गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों से अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस शर्टलेस फोटो में अक्षय की पीठ पर एक टैटू नजर आ रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Akshay Kumar shares shirtless photo after complete shooting of his upcoming film in uttrakhand
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक टैटू दिखाया है जिसको देखकर सब हैरान हो गए हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है। जिसमें वो पूल में शर्टलेस होकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय का फेस दिखाई नहीं दे रहा बल्कि एक्टर ने अपनी बैक पर बने टैटू को फ्लॉन्ट किया है। बता दें कि अक्षय ने अपनी कमर पर अपने बेटे आरव के नाम का टैटू बनवाया हुआ है।

Akshay Kumar shares shirtless photo after complete shooting of his upcoming film in uttrakhand
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ी कुमार ने पीठ पर अपने बेटे आरव के नाम का टैटू पीठ पर बनवाया हुआ है और तस्वीर में वो साफ नजर आ रहा है। जिसे देख फैंस काफी प्रभावित हुए हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'अद्भुत देवभूमि में एक अद्भुत शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। लव यू उत्तराखंड आशा है कि जल्द ही वापस आऊंगा।' हाल ही में अक्षय एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। जहां अक्षय केदारनाथ मंदिर में केदार बाबा के दर्शन करने के लिए भी गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar shares shirtless photo after complete shooting of his upcoming film in uttrakhand
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स अक्षय के टैटू की भी तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अक्षय ने सिर्फ बेटे आरव के नाम का टैटू बनवाया है। उनके शरीर पर तीन टैटू है। उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल के नाम का टैटू भी बनवा रखा है।

यह भी पढ़ें:  रणदीप की फिल्म के दावों पर फूटा स्वास्तिका मुखर्जी का गुस्सा, बोलीं- 'मैं बिकाऊ...

विज्ञापन
Akshay Kumar shares shirtless photo after complete shooting of his upcoming film in uttrakhand
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ मंदिर के अलावा अक्षय अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम भी गए। जहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए। वहीं, अक्षय ने उत्तराखंड पुलिस के साथ बॉलीवॉल मैच भी खेला था। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।

यह भी पढ़ें: पिता के साथ अबु धाबी में मस्ती करते दिखे रणवीर सिंह, ऐड में सैर सपाटे पर निकले बाप-बेटे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed