{"_id":"6474a04411c61be9b203dedb","slug":"suniel-shetty-remembers-old-days-after-his-debut-he-was-advised-by-a-critic-go-back-to-selling-idlis-2023-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suniel Shetty: 'इडली बेचने लौट जाओ...,' जब मशहूर क्रिटिक ने कड़े शब्दों में की सुनील शेट्टी की निंदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suniel Shetty: 'इडली बेचने लौट जाओ...,' जब मशहूर क्रिटिक ने कड़े शब्दों में की सुनील शेट्टी की निंदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 29 May 2023 06:23 PM IST
सार
सुनील शेट्टी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को याद कर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि एक मशहूर फिल्म क्रिटिक ने फिल्म देखने के बाद उन्हें वापस इडली बेचने की सलाह दे दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर को लेकर कई खुलासे किए, साथ ही शुरुआती दौर में आई चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। इसी दौरान सुनील ने उस वाक्ये का खुलासा किया जब एक प्रमुख आलोचक ने उनके अभिनय कौशल की कड़ी निंदा की, साथ ही उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें वापस इडली बेचने लौट जाना चाहिए। सुनील ने साफ किया कि उस क्रिटिक के शब्दों का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपना मनोबल नहीं टूटने दिया।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तब सबसे बड़े आलोचकों में से एक ने कहा था कि आपको इडली बेचने वापस लौट जाना चाहिए। हालांकि, फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।' सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो के रूप में स्वीकार किया गया था, लेकिन किसी बड़े पब्लिकेशन के बड़े लेखक ने उन्हें घर लौट जाने की सलाह दी थी।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिटिक की आलोचना से सुनील अपने उद्देश्य से बिल्कुल नहीं डगमगाए। एक्टर ने सोचा कि यह उचित नहीं है क्योंकि हर बच्चा मानता था कि वह अगले मिस्टर बच्चन हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 31 की उम्र में की थी। इस फिल्म का नाम 'बलवान' था, जिसमें दिव्या भारती उनके अपोजिट नजर आई थीं। वहीं, इसका निर्देशन दीपक आनंद ने किया था।
सुनील शेट्टी के बचपन की बात करें तो वह एक संकीर्ण सोच वाले माहौल में पले-बढ़े थे। एक्टर के पिता परिवार को नेपेंसिया रोड ले गए। उस जगह पर रहने के लम्हों को याद करते हुए सुनील ने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक कुख्यात क्षेत्र था, लेकिन वहां गिरोह और इस तरह की चीजें थीं। और यहीं पर मुंबई का पहला गोल्डन गैंग बना, लेमिंगटन रोड में, और इसका एक इतिहास था।'
‘बलवान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सुनील शेट्टी ने ज्यादातर एक्शन फिल्में ही की हैं। सुनील इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से फेमस हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी को हाल ही में वेब सीरीज 'धारावी बैंक' और 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहना मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।