फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, वंचित बच्चों के लिए स्कूल खोलने में करेंगे मदद

Mon, 29 May 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 May 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood to Help for Setup School in Bihar For underprivileged children
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद अपनी दमदार अदाकारी के अलावा लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की काफी ज्यादा सहायता की और उनका यह नेक काम अब भी जारी है।


Naseeruddin Shah: 'मुसलमानों के खिलाफ नफरत हुई फैशन', नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

Bollywood Actor Sonu Sood to Help for Setup School in Bihar For underprivileged children
सोनू सूद - फोटो : social media

हाल ही में वह कटिहार (बिहार) के एक इंजीनियर से मिले, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल शुरू किया है। शख्स ने अभिनेता के नाम पर ही इस स्कूल का नाम रखा है। इंजीनियर के इस कदम से सोनू काफी ज्यादा प्रभावित हैं और उन्होंने इस स्कूल के लिए एक नया भवन और वंचित बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में मदद देने का फैसला किया है।
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ने के एलान से तोड़ा फैंस का दिल

Bollywood Actor Sonu Sood to Help for Setup School in Bihar For underprivileged children
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस साल फरवरी में सोनू को 27 वर्षीय इंजीनियर बीरेंद्र कुमार महतो के बारे में पढ़कर आश्चर्य हुआ कि उन्होंने अनाथ बच्चों की खातिर एक स्कूल खोलने के लिए अपनी फुल टाइम नौकरी छोड़ दी और उन्होंने इसका नाम अभिनेता के नाम पर रखा। 110 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भोजन प्रदान करने के महतो के प्रयास से प्रेरित होकर अभिनेता ने अब महतो का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
Bollywood Stars: डेब्यू फिल्म के बाद काम के लिए दर-दर भटके ये सितारे? एक तो सुपरस्टार भी है इस लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood to Help for Setup School in Bihar For underprivileged children
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए उन्होंने इंजीनियर से मुलाकात कर स्कूल के राशन से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, अमीर और गरीब के बीच शिक्षा की खाई को पाटने के लिए जागरूकता पैदा करने और स्कूल की अन्य जरूरतों को समझने की कोशिश की। दिन के अंत तक, सोनू ने स्कूल के लिए नए भवन पर काम शुरू कर दिया ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा वंचित बच्चों को घर मिल सके। साथ ही अभिनेता ने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों को तय समय पर खाना मुहैया कराया जा सके।
South Industry: साउथ इंडस्ट्री में चलता है इन परिवारों का दबदबा, अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक का नाम है शामिल

विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood to Help for Setup School in Bihar For underprivileged children
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, "शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना गरीबी का मुकाबला करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हमारा उद्देश्य समाज के हाशिए के वर्गों के बच्चों को शिक्षित करना है ताकि उनके पास नौकरी के बेहतर अवसर हो।" उन्होंने कहा, ''उच्च शिक्षा एक ऐसी चीज है जिस पर हम काम कर रहे हैं। अन्य महत्वपूर्ण पहलू पोषण और समग्र कल्याण है, क्योंकि यह स्कूल एक रैन बसेरा भी है।" गौरतलब है कि अभिनेता वर्तमान में देश भर में करीब दस हजार छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
Pooja Dey: पूजा डे ने नए सितारों को दिए टिप्स, बोलीं- इंडस्ट्री में फर्जी कास्टिंग स्कैम से बचना सबसे जरूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed