फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi: 'हीरामंडी' के कायल हुए अक्षय कुमार और शेखर कपूर, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात

Mon, 06 May 2024 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 May 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Shekhar kapur praises Sanjay Leela Bhansali Heeramandi on Social Media Read details here
अक्षय कुमार, शेखर कपूर, हीरामंडी का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स का शो हीरामंडी  इन दिनों हर तरफ से तारीफें बटोर रहा है। लोगों के साथ फिल्मी हस्तियों को भी यह वेब सीरीज खूब पसंद आ रही है। कई सितारों के प्रशंसा करने के बाद अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार और फिल्मकार शेखर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में दोनों ने संजय लीला भंसाली के इस शो की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की।

Akshay Kumar Shekhar kapur praises Sanjay Leela Bhansali Heeramandi on Social Media Read details here
शेखर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मासूम, मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक शेखर कपूर ने हीरामंडी को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा, "संजय लीला भंसाली की सिनेमाई कला बहुत मोहक है। वे आपको अपनी दुनिया में खींच कर मंत्रमुग्ध कर देते हैं। मैंने एक बार में ही इसे पूरा देखा। शो लंबे समय तक मेरे दिमाग में चलता रहा। मनीषा कोइराला ने कितना प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। आखिरकार, नेटफ्लिक्स भारतीय फिल्म निर्माताओं को वह बजट दे रहा है जिसके वे हकदार हैं।''

Akshay Kumar Shekhar kapur praises Sanjay Leela Bhansali Heeramandi on Social Media Read details here
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, "हीरामंडी देख रहा हूं, इतना भव्य दृश्य। बहुत अच्छा लग रहा है, सोनाक्षी सिन्हा और भंसाली प्रोडक्शंस।"हीरामंडी में मनीषा कोइराला के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, शेखर सुमन जैसे कई सितारे मौजूद हैं। इस वेब सीरीज को देश भर में बेशुमार प्यार मिल रहा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Shekhar kapur praises Sanjay Leela Bhansali Heeramandi on Social Media Read details here
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े मियां छोटे मियां के बाद वे इन दिनों राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Shekhar kapur praises Sanjay Leela Bhansali Heeramandi on Social Media Read details here
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म की झलक साझा की थी, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म के अलावा वे जल्द ही सिंघम अगेन और वेलकम टू द जंगल में भी नजर आने वाले हैं। ये दोनों ही फिल्में इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
Rajesh Khanna: 'हेरा-फेरी वाला आदमी है वो', अपने दामाद अक्षय कुमार के बारे में कुछ ऐसे थे राजेश खन्ना के ख्याल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed