फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imteyaz Hussain: कभी नहीं भूल सकता विधु विनोद की ये हरकत, मैंने विरोध किया तो दी करियर बर्बाद करने की धमकी

Mon, 06 May 2024 04:25 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 06 May 2024 04:25 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स पर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज के बाद से ही कभी उनके उस्ताद रहे निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपने इस शागिर्द को खूब निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra received brickbats from dialogue writer of movie Parinda Imteyaz Hussain deets inside
इम्तियाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

नेटफ्लिक्स पर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज के बाद से ही कभी उनके उस्ताद रहे निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपने इस शागिर्द को खूब निशाना बना रहे हैं। तंज कसते हुए हाल ही में उन्होंने ये भी कहा कि संजय को फिल्म संपादन बिल्कुल नहीं आता था और फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ का पहला ट्रेलर भी उन्होंने बहुत खराब काटा था।

Vidhu Vinod Chopra received brickbats from dialogue writer of movie Parinda Imteyaz Hussain deets inside
1942 ए लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि ‘हीरामंडी’ का संपादन संजय लीला भंसाली ने खुद ही किया है। इसी कार्यक्रम में विधु ने ये भी कहा कि संजय तब सिर्फ संजय भंसाली थे, संजय लीला भंसाली नहीं बने थे। लेकिन, क्या आपको पता है कि खुद विधु विनोद चोपड़ा भी पहले विधु विनोद ही थे, विधु विनोद चोपड़ा नाम उन्होंने फ्रांसिस फोर्ड कोपोला जैसा भारी भरकम असर लाने के लिए बाद में अपनाया। यही नहीं विधु ने अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी फिल्म ‘परिंदा’ के कैसेट पर उसके संवाद लेखक का नाम तक हटा दिया था!

Vidhu Vinod Chopra received brickbats from dialogue writer of movie Parinda Imteyaz Hussain deets inside
परिंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘परिंदा’ के संवाद लेखक इम्तियाज हुसैन ‘अमर उजाला’ को एक खास बातचीत में बताते हैं, “जब मैं इस फिल्म का हिस्सा बना तो मुझे फिल्म की पटकथा का 16वां ड्राफ्ट मिला था। फिल्म में विलेन का नाम था पाट्या और इसे परेश रावल करने वाले थे। ये रोल नाना के पास कैसे गया इसका भी दिलचस्प किस्सा है। दो भाइयों की इस कहानी में बड़े भाई किशन का रोल सबसे पहले नसीरुद्दीन शाह को करना था। लेकिन, पूरी फिल्म सुनने के बाद उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।”
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra received brickbats from dialogue writer of movie Parinda Imteyaz Hussain deets inside
खामोश-विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु विनोद चोपड़ा की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘खामोश’ का पोस्टर अगर देखेंगे तो उसमें फिल्म के नाम के ऊपर लिखा है, रिटेन, प्रोड्यूस्ड एंड डायरेक्टेड बाय विधु विनोद। इम्तियाज बताते हैं, ‘फ्रांसिस फोर्ड कोपोला जैसा भारी भरकम नाम रखने के लिए ही उन्होंने अपना पूरा नाम विधु विनोद चोपड़ा लिखना शुरू किया। संजय भंसाली को भी यहीं से ये ख्याल आया और उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों के बाद अपनी मां का नाम बीच में लगाना शुरू किया। लेकिन नाम में क्या रखा है, इसका एहसास मुझे तब हुआ जब फिल्म ‘परिंदा’ के संवादों के ऑडियो कैसेट बाजार में आए।’

Kshitij Zarapkar Dies: अभिनेता-लेखक और मशहूर निर्देशक क्षितिज झारापकर का निधन, मराठी सिनेमा में शोक की लहर

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra received brickbats from dialogue writer of movie Parinda Imteyaz Hussain deets inside
इम्तियाज हुसैन-जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इम्तियाज बताते हैं, “फिल्म ‘शोले’ के बाद ‘परिंदा’ ऐसी दूसरी फिल्म है जिसके डॉयलॉग्स का कैसेट जारी हुआ। इस कैसेट के कवर पर छपा था ‘रिटेन, प्रोड्यूस्ड एंड डायरेक्टेड बाय विधु विनोद चोपड़ा’। ये कैसेट देखकर हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक शक्ति सामंत ने मुझे बुलाया और कहा, ‘ये कैसेट देखने के बाद कौन तुम्हें ‘परिंदा’ का डॉयलॉग राइटर मानेगा। मशहूर निर्देशक बी आर इशारा ने भी इसे लेकर विधु विनोद चोपड़ा को लंबा पत्र लिखा था।”


Gurucharan Singh: गुरुचरण के पिता को हो रही है परेशानी- हम बेटे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, वे लौट आएं..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed