अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की चर्चा इस समय हर ओर हो रही है। दोनों सितारे मौजूदा समय में फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर में कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट से अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फिटनेस के लिए मशहूर खिलाड़ी कुमार इस वीडियो में शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' के सेट पर शर्टलेस नजर आए अक्षय कुमार, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने वाले अक्षय इस छोटे से क्लिप में धूप में विटामिन डी लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे हड्डियों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अरशद वारसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग शुरू की है।
Fittest & dashing Khiladi aka Jolly @akshaykumar soaking in sun Bath.#JollyLLB3 shoot #Ajmer pic.twitter.com/uQSDfK7KU9
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जॉली एलएलबी 2' में काम कर चुकीं हुमा कुरैशी भी आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। पिछली फिल्म में उन्होंने पुष्पा मिश्रा का किरदार निभाया था।
इससे पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक प्रोमो वीडियो साझा किया था, जिसमें वे और अरशद वारसी वकील की पोशाक में अपना परिचय देते हुए दिखे थे। पहली जॉली एलएलबी फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं, इसका सीक्वल 2017 में आया था। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की तीसरी किस्त में अक्षय और अरशद आमने-सामने होंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला एक बार फिर से जज की भूमिका में होंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही सिंघम अगेन और वेलकम टू द जंगल फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में मल्टीस्टाटरर हैं। इन दोनों ही फिल्मों को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Rajesh Khanna: 'हेरा-फेरी वाला आदमी है वो', अपने दामाद अक्षय कुमार के बारे में कुछ ऐसे थे राजेश खन्ना के ख्याल