{"_id":"5ca1e9f4bdec22141e223a4b","slug":"akshay-kumar-sister-alka-bhatia-stay-away-from-lime-light-she-married-surendra-hiranandani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की बहन लाइम लाइट से रहती हैं दूर, 40 की उम्र में 15 साल बड़े ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की बहन लाइम लाइट से रहती हैं दूर, 40 की उम्र में 15 साल बड़े ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alka bhatia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में वो तीनों खानों को पछाड़ने की हिम्मत रखते हैं । साल में 5-6 फिल्में देने वाले अक्षय कुमार के बारे में ऐसा कुछ नहीं है जो आप जानते ना हों। आज हम आपको अक्षय की छोटी बहन अल्का भाटिया से रूबरू करवाते हैं ।
2 of 5
अल्का भाटिया
अक्षय कुमार की बहन का नाम अल्का है और वो हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं । कभी-कभी अल्का और अक्षय के वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर नजर आते हैं । अल्का उस समय पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी।
3 of 5
अल्का भाटिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्का की शादी 2012 में हुई थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था। खबर थी कि अक्षय कुमार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे। क्योंकि सुरेंद्र उनकी बहन अल्का से काफी बड़े हैं। ये सुरेंद्र की दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्का भाटिया
इस फेमस बिल्डर ने अपनी पहली पत्नी प्रीती से साल 2011 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अल्का से शादी की। शादी में अक्षय का पूरा परिवार मौजूद था। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए टर्की गया था। सुरेंद्र की पहली पत्नी से एक बेटी नेहा भी है। जो शादीशुदा है।
विज्ञापन
5 of 5
अल्का भाटिया
वहीं सुरेंद्र की पहली पत्नी प्रीती ने भी अपने पुराने फैमिली फ्रेंड मिलन मेहता से शादी कर ली थी। अल्का भाटिया एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। रक्षाबंधन के मौके पर अल्का और अक्षय एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।