फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PADMAN में अक्षय-सोनम का दूसरा गाना 'हू ब हू' यहां सुनिए, मजा आएगा

Thu, 04 Jan 2018 12:34 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar sonam kapoor film Padman second song Hu Ba Hu released
Padman
'हू ब हू है तुमसा दिल ये हू ब हू

एक हम दोनों हू ब हू'

जी हां, ये है अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ के दूसरे गाने के बोल। गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है। संगीत भी उन्होंने दिया है। वहीं इस गाने को लिखा कौसर मुनीर ने।
गाने की शुरुआत एक डॉयलाग से होती है। इसमें सोनम अक्षय से कहती हैं, 'तुम करोड़पति बनने वाले हो।' जवाब में अक्षय कहते हैं 'करोड़ों मिलने से क्‍या होगा? दांत साफ करने वाले प्‍लास्टिक ब्रुश पर सोने का हैंडल होगा पर दांत के कीड़े तो वहीं प्‍लास्टिक के ब्रुश से निकलेंगे ना जी'
Akshay Kumar sonam kapoor film Padman second song Hu Ba Hu released
padman
सोनम कपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार की मदद करती हुई दिखाई देंगी। इससे पहले इस गाने के पहले लुक को अक्षय ने ट्विटर पर शेयर किया। अक्षय ने लिखा - 'जब एक हो रास्ते और एक ही मंजिल, मिल ही जाते हैं सफर में ऐसे लोग जो होते हैं हू ब हू.. जल्द ही गाना आएगा..।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar sonam kapoor film Padman second song Hu Ba Hu released
padman
'पैडमैन' फिल्म का टाइटिल ट्रैक और राधिका आप्टे के साथ रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय राधिका के साथ रोमांस करते हुए नजर आए जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आईं।
विज्ञापन
Akshay Kumar sonam kapoor film Padman second song Hu Ba Hu released
PadMan
'पैडमैन' फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में पीरियड्स के समय होने वाली महिलाओं की समस्याओं को दर्शाया गया है। ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed