फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' के आते ही 'पद्मावत' पर गिरेगी गाज, रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर होने के दिए सबूत

Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor padman advance booking full
padman

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार सहित सभी कलाकार जमकर प्रमोशन में जुटे हैं।

akshay kumar sonam kapoor padman advance booking full
padman
केवल फिल्म से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में इन दिनों सभी 'पैडमैन चैलेंज' स्वीकार कर रहे हैं और सैनिटरी पैड के साथ तस्वीरें खींच सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। पूरा बॉलीवुड जिस तरह पैड-मय हो गया है उससे फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है जिससे फिल्म के हिट होने के अभी से कयास लगाए जा रहे हैं।
akshay kumar sonam kapoor padman advance booking full
padman

फिल्म की पूरी टीम तो प्रमोशन में जुटी ही है अब एक और संकेत मिल रहे हैं जिससे तय माना जा रहा है 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करने वाली है। दरअसल 'बुक माई शो' की साइट पर फिल्म टॉप मूवी की चार्ट पर बरकरार है। यह तस्वीर केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि ज्यादातर शहरों में यही स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor padman advance booking full
PadMan

'पैडमैन' केवल टॉप मूवी चार्ट में ही नहीं है बल्कि एडवांस बुंकिंग में भी सीट्स तेजी से भर रही हैं। दर्शकों में जिस तरह फिल्म को लेकर क्रेज बना है उम्मीद है फिल्म शुरुआती हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor padman advance booking full
PadMan

बता दें, 'पैडमैन' बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जो मेन्सटूरेशन हाइजिन के प्रति महिलाओं को जागरुक करती है। इतना ही नहीं इस विषय पर आज तक हॉलीवुड में भी कोई फिल्म नहीं बनी है। अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत पर सैनिटरी नैपकिन इजाद किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed