फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट इस समय अपनी तो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' की रिलीज के लिए सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही है। और वह इतनी आशान्वित भी है और उसे भरोसा है कि उन्होंने अपनी इन फिल्मों की रिलीज के लिए जो समय तय किया है, उस समय तक देश के सिनेमाघर जरूर खुल जाएंगे। इन फिल्मों से की रिलीज से जुड़ा हुआ एक आशा भरा संदेश कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी अक्षय और रणवीर की फिल्में, निर्माता कंपनी ने जताया भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा गया है, 'हमें पूरा भरोसा है कि सिनेमाघरों पर लगातार चल रही बंदी बहुत ही जल्द समाप्त हो जाएगी। यह पूरा मामला तब तक निपट जाएगा जब तक हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' के क्रमशः दीवाली और क्रिसमस पर रिलीज होने का नंबर आएगा। हमें आशा है कि इन दोनों ही फिल्मों का मजा दर्शक सिनेमाघरों में ले पाएंगे।'
Looking forward to celebrating the blockbusters in Cinemas with our audiences, everywhere. #Sooryavanshi #ThisIs83
कंपनी का यह बयान तब आया है जब कुछ ही समय पहले इसके सीईओ शिबाशीष सरकार ने अपने बयान में कहा है कि अगर इन फिल्मों की रिलीज के समय तक सिनेमाघर नहीं खुले तो वह अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए मजबूर होंगे।शिबाशीष ने कहा कि उनकी फिल्मों की जो तारीख निश्चित हो चुकी है, अब वह उससे आगे नहीं बढ़ेंगे। इसके बाद सब जगह खबर फैल गई कि इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों को भी ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।
We are very confident that the ongoing theatrical exhibition situation will improve much in time for the release of our awaited films, Sooryavanshi and 83, this Diwali and Christmas, respectively. pic.twitter.com/sHr0fhMgBm
दरअसल, देश में जब से लॉकडाउन हुआ है तब से सिनेमाघरों पर तो ताले लटके हुए हैं। लेकिन, फिर भी इन फिल्मों के निर्माताओं और निर्देशकों ने शुरुआत में ही यह साफ कर दिया था कि ये फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में ही अनुभव करने के लिए बनाई गई हैं और यह वहीं पर रिलीज होंगी। आशा थी कि अनलॉक 3 के दौरान देश में सिनेमाघर खुल जाएंगे। लेकिन, कोरोना वायरस से बिगड़े हालात अभी भी सरकार के काबू में नहीं हैं। इसलिए, अभी तक सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
बता दें कि 'सूर्यवंशी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने बनाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी एक्सटेंडेड कैमियो होगा। यह फिल्म रोहित शेट्टी की मशहूर 'पुलिस' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। वहीं, फिल्म '83' को कबीर खान ने निर्देशित किया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्वकप पर आधारित है।