तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने अपनी अधूरी फिल्म 'राधे श्याम' को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके जानकारी दी है कि वह अपनी इस फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यूवी क्रिएशंस और भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की बची हुई शूटिंग का काम सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है।
‘बाहुबली’ प्रभास ने बनाया काम शुरू करने का मन, सबसे पहले शुरू करने जा रहे हैं इस फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा कृष्ण कुमार ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम अपनी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। इसकी शूटिंग सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। फिल्म का यह अब तक का सबसे लंबा और सबसे खूबसूरत शेड्यूल होने वाला है क्योंकि इसमें हमारे साथ हमारे प्रिय प्रभास और पूजा हेगड़े साथ होंगे।' सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रभास भविष्य बताने वाले एक ज्योतिषी का किरदार निभाने वाले हैं।
All excited to resume the shoot from 2nd week of September, the longest and the loveliest schedule with our darling #prabhas and @hegdepooja @UV_Creations @UVKrishnamRaju @itsBhushanKumar #RadheShyam
जब से देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी है तब से अब तक फिल्म इंडस्ट्री का काम बिल्कुल ठप पड़ा था। हालांकि अब धीरे-धीरे गाड़ी का पहिया पटरी पर लौट रहा है। पहले टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हुई। और अब फिल्मों के निर्माता और निर्देशक भी काम शुरू करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले प्रभास अपनी इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में कर रहे थे। लेकिन, जैसे ही विश्वव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हुई तो उन्हें आनन-फानन में शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जब इस फिल्म की टीम स्वदेश लौटी थी तो उन्हें क्वारंटीन भी किया गया था।
इस फिल्म के अलावा प्रभास नाग अश्विन के निर्देशन में घोषित हुई अपनी 21वीं फिल्म के लिए भी चर्चा में हैं। इस फिल्म की चर्चा का एक बड़ा कारण है कि इसमें प्रभास के साथ नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
इसके अलावा कुछ दिन पहले प्रभास ने अजय देवगन की पिछली फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत के साथ भी हाथ मिलाया है। उनके साथ वह अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।