फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर, विदेशी विशेषज्ञों से ली जा रही सलाह

Sun, 23 Aug 2020 03:05 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam health update singer is stable at the moment and doctors are closely monitoring his health with the help of international experts
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

कभी अभिनेता सलमान खान के फिल्मी गीतों की कई सालों तक आवाज रहे गायक एसपी बालासुब्रमण्यम इस समय चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर उनकी देखरेख में दिन रात लगातार लगे हुए हैं लेकिन अभी तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें अब तक एक्स्ट्राकॉरपोरियल मेंब्रेन ऑक्सिजनेशन यानी ईसीएमओ पर जिंदा रखा है।

SP Balasubrahmanyam health update singer is stable at the moment and doctors are closely monitoring his health with the help of international experts
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

बालासुब्रमण्यम की हालत अभी भी स्थिर है और इस समय अस्पताल के डॉक्टर उनकी देखरेख विदेशी विशेषज्ञों से सलाह लेकर कर रहे हैं। बालासुब्रमण्यम की हालत को देखते हुए अस्पताल में मेडिकल सर्विस की सहायक निदेशक अनुराधा भास्करण एक बयान जारी करते हुए कहा है, 'थिरु एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस की वजह से आईसीयू में वेंटिलेटर और ईसीएमओ सपोर्ट पर हैं। उनकी वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और हमारी मल्टीडिसीप्लिनरी क्लिनिकल टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है।' 

SP Balasubrahmanyam health update singer is stable at the moment and doctors are closely monitoring his health with the help of international experts
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Social media

बयान में आगे कहा गया, 'इस टीम में बेहतरीन विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा यह सभी विशेषज्ञ अमेरिका और लंदन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से भी सलाह ले रहे हैं ताकि बालासुब्रमण्यम का इलाज अच्छे से हो सके।' जिनको नहीं पता, उन्हें बता दें कि ईसीएमओ एक प्रकार का इलाज है जो ज्यादातर बीमार बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam health update singer is stable at the moment and doctors are closely monitoring his health with the help of international experts
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस इलाज में एक बनावटी फेफड़े का बाहर से इस्तेमाल होता है जो मनुष्य के हृदय तक रक्त पहुंचाने का काम करता है। कोरोना वायरस का असर ज्यादातर सीधे फेफड़ों पर होता है। ऐसे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और उनके फेफड़ों की गति रुक जाती है। ज्यादा गंभीर मामलों में अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस के मरीज इसी इलाज पर जिंदा रहते हैं।

विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam health update singer is stable at the moment and doctors are closely monitoring his health with the help of international experts
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। 5 अगस्त को जारी किए इस संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया। वह समय 74 साल के हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI का खुलासा, सिद्धार्थ और कुक नीरज के बयान नहीं हो रहे एक-दूसरे से मैच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed