करीना कपूर और सैफ अली खान लॉकडाउन में घर पर वक्त बिताते दिखे। अनलॉक के बाद से दोनों कलाकारों ने घर पर कई प्रोजेक्ट शूट किए। इस बीच करीना ने एक वीडियो साझा किया है जो उनके घर पर शूटिंग के दौरान का है।
घर पर ही शूटिंग करने में व्यस्त हैं सैफ और करीना, अभिनेत्री ने पर्दे के पीछे का वीडियो किया साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सैफ अली खान सोफे पर बैठे हुए हैं और स्नैक्स से भरा हुआ कटोरा पकड़ा हुआ है। उनके सामने कैमरा रखा है जिस पर शूट हो रहा है। बगल में करीना बैठी हुई हैं और पाउट बना रही हैं। करीना ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थी।
साथ ही करीना ने लिखा- 'जब कोई उलझन हो पाउट बना लो। पति के साथ फिर से घर पर ही शूटिंग।' बता दें कि करीना इस वक्त प्रेग्नेंट हैं जल्दी ही वो दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood_lovers (@bollytolly.in) on
करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर उनके घर आने वाले नन्हे मेहमान के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’
फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज होगी। करीना की हालिया रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान थे।