दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने में सीबीआई पूरी तरह से जुट गई है। हाल ही में इस केस से जुड़े सभी सबूत और रिपोर्ट मुंबई पुलिस ने सीबीआई को सौंपी। जिसके बाद अब सीबीआई अपने स्तर पर इस मामले में जुड़े सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हेल्पर दीपेश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI का खुलासा, सिद्धार्थ, कुक नीरज और हेल्पर दीपेश के बयान नहीं हो रहे एक-दूसरे से मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। वहीं सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हेल्पर दीपेश से पूछताछ की। मीडिया रिपोट्स की मानें तो पूछताछ में सीबीआई ने इन तीनों के बयानों में विसंगति पाई है। जिसके चलते इन तीनों का दोबारा से बयान दर्ज किया गया है।
रिपोट्स के अनुसार सीबीआई ने तीनों ने बेड और पंखे की ऊंचाई को लेकर अलग-अलग बयान दिया। सुशांत सिंह राजपूत का शव नीचे कैसे उतारा गया, इस बारे में नीरज का जवाब बाकियों से अलग है। कुक नीरज ने सीबीआई को यह भी बताया कि 13 जून की रात सुशांत को एक खास सिगरेट नहीं मिली। वहीं ऐसी खबर भी है कि हेल्पर दीपेश जो कि रिया चक्रवर्ती के सबसे करीबी बताया जा रहा है, वह सीबीआई को गुमराह कर रहा है।
सिद्धार्थ पिठानी और नीरज से क्राइम सीन रिक्रिएट करते भी सवाल पूछे गए थे जिसको दोनों ने अलग-अलग जवाब दिए। 13 और 14 जून की घटनाओं के बारे में सिद्धार्थ और नीरज ने अलग-अलग जानकारियां दीं। वहीं आठ जून की रात सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच क्या हुआ था, इस पर भी सिद्धार्थ पिठानी का बयान अलग है। सिद्धार्थ पिठानी व नीरज से पूछा कि 13 और 14 जून के दिन क्या-क्या हुआ था।
सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी ने पूछा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के संपर्क में कैसे आए ? सीबीआई ने सिद्धार्थ से यह भी पूछा है कि आठ जून को ऐसा क्या हुआ था जो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ दिया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कुछ दिन पहले इस मामला को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा है। शनिवार को सीबीआई की टीम दिवंगत अभिनेता के घर, गेस्ट हाउस आदि जगह पहुंची और अपनी जांच को शुरू किया।
पढ़ें: चेतन भगत का दावा, अपनी इस फिल्म का श्रेय न मिलने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत थे काफी निराश