'पैडमैन' अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका करती हुई नजर नहीं आ रही है। फिल्म की रफ्तार हर दिन के साथ सुस्त होती जा रही है। फिल्म 'पैडमैन' को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने महज 75 करोड़ की ही कमाई की है। वहीं अगर बात करें संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की तो यह फिल्म 2018 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म ने अब तक 279 करोड़ की कमाई कर ली है।
12 दिनों में ही फीकी पड़ी अक्षय कुमार की 'पैडमैन', इस फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में लगता है 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे भी ये एग्जाम का सीजन है, और टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की संख्या में गिरावट आ ही जाती है। खैर फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है।
#PadMan biz at a glance...
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2018
Week 1: ₹ 62.87 cr
Weekend 2: ₹ 9.03 cr
Total: ₹ 71.90 cr
India biz.