{"_id":"5a8954b24f1c1bb5568b4725","slug":"akshay-kumar-starrer-padman-film-box-office-collection-day-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 हफ्ते बाद भी 'पैडमैन' पर भारी पड़ी भंसाली की 'पद्मावत', जानें 9वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 हफ्ते बाद भी 'पैडमैन' पर भारी पड़ी भंसाली की 'पद्मावत', जानें 9वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
padman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
Akshay Kumar
'पैडमैन' फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही थी लेकिन अब इस फिल्म की पकड़ थोड़ी कमजोर होते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म अब तक केवल 68.12 करोड़ की कमाई कर पाई है जबकि इस फिल्म का बजट ही 60 करोड़ था।
#PadMan is steady at lower levels... [Week 2] Fri 2.10 cr, Sat 3.15 cr. Total: ₹ 68.12 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2018
padman
इस फिल्म की रिलीज के साथ ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि दूसरे हफ्ते फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए इस आंकड़े को छूना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। वहीं 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' अब भी इस पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmaavat
इस फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म अब तक 269.50 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसका आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।