फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन: शूटिंग के लिए चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आए अक्षय कुमार, बोले- पुरानी यादें ताजा हो गईं

Mon, 04 Oct 2021 10:46 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 04 Oct 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar starts shooting in delhi for film rakshabandhan said chandni chowk brought  back lots of memories
दिल्ली में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' हाल ही में रिलीज हुई जिसे आलोचकों की तरफ से जबरदस्त तारीफ मिली। वहीं अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। अक्षय बहुत जल्द फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय दिल्ली पहुंच गए हैं और वहां पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है। लोगों की बातें सुनना कभी पुराना नहीं होता है'। 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay kumar starts shooting in delhi for film rakshabandhan said chandni chowk brought  back lots of memories
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय चांदनी चौक बाजार में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों को बयां करने वाली होगी, इस फिल्म का नाम ही 'रक्षाबंधन' हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं जो इससे पहले हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ एक फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी शूट कर चुके हैं।

Akshay kumar starts shooting in delhi for film rakshabandhan said chandni chowk brought  back lots of memories
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रक्षाबंधन' का एलान अक्षय कुमार ने इसका एक पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करके किया था जिसमें अक्षय कुमार बहनों से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर फिल्म के नाम के अलावा लिखा है 'बस बहनें देती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'। फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों का किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar starts shooting in delhi for film rakshabandhan said chandni chowk brought  back lots of memories
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन ये जानकारी भी सामने आई कि ये फिल्म अब जी स्टूडियोज ने अपने बैनर तले ले ली है। अब फिल्म की प्रस्तुतकर्ता कंपनी जी स्टूडियोज है और अक्षय की बहन अलका और आनंद इसके सहयोगी प्रस्तुतकर्ता होंगे। अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शन इसका निर्माण कर रही हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar starts shooting in delhi for film rakshabandhan said chandni chowk brought  back lots of memories
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मौके पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘बड़े होते समय मेरी बहन अलका मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। ये एक ऐसी दोस्ती है जो सबसे सहज रही। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' उनको समर्पित है और ये इस खास रिश्ते का उत्सव भी है। फिल्म की शूटिंग का आज पहला दिन है। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed