{"_id":"615a86d78ebc3e639f432b36","slug":"shah-rukh-khan-gets-support-on-social-media-trends-we-stand-with-srk-amid-aryan-khan-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में आए फैंस, विरोध में ट्रोल्स बोले- एक ड्रग एडिक्ट को...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में आए फैंस, विरोध में ट्रोल्स बोले- एक ड्रग एडिक्ट को...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
We Stand With SRK
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स मामले में रंगे हाथों पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। ट्विटर पर We Stand With SRK ट्रेंड हो रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो आर्यन को इस मामले में जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
रविवार को पूछताछ के बाद आर्यन खान के अलावा अरबाज, मुनमुन धमीचा को गिरफ्तार किया गया था और इन एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेजा गया। इस मामले की सुनवाई आज दोपहर होगी। सामने आए मेमो के मुताबिक आर्यन के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है।
वहीं आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। पूजा भट्ट, सलमान खान, सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने शाहरुख का समर्थन किया है। वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस भी उनके सपोर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के एक फैन ने लिखा, अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है, चाहे लोग कितनी भी नफरत फैलाना चाहें। हम आपका सपोर्ट करते हैं शाहरुख खान। एक यूजर ने लिखा, अच्छे वक्त में भी तेरे साथ, बुरे वक्त में भी तेरे साथ मैं तेरा फैन था, तेरा फैन हूं और तेरा फैन रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा- जो अपने बेटे को अच्छी शिक्षा नहीं दे सका वो दूसरों को ज्ञान न ही दे तो अच्छा है। एक ट्रोल ने लिखा- एक ड्रग एडिक्ट का समर्थन करके शाहरुख के फैंस अच्छा उदाहरण पेश नहीं कर रहे हैं। एक ने लिखा- शाहरुख खान ने सिर्फ विमल खाने की बात की थी। बेटा तो उनसे भी आगे निकल गया।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से चरस के अलावा तीन अन्य तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।