फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: कपिल के साथ फिल्म करने को तैयार हुए अक्षय कुमार, पर रखी ऐसी शर्त जिसे सुनकर कॉमेडियन रह गये हैरान!

Sun, 07 Nov 2021 02:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 07 Nov 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar teases kapil-sharma says you can do my film but
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी को खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है। सूर्यवंशी ने दूसरे दिन करीब 24 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 26 करोड़ रुपये कमाये थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में कटरीना कैफ, अक्षय कुमार की बीवी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और कटरीना कैफ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर पर पहुंचने वाले हैं। शो में सभी जमकर मस्ती करते हुए दिखेंगे।

akshay kumar teases kapil-sharma says you can do my film but
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शामिल होते रहते हैं। अक्षय कुमार इस शो में पहले भी कई बार आये हैं। जब भी अक्षय कुमार शो में आते हैं, तो कपिल शर्मा उनके साथ फिल्म में काम करने की मांग करते हैं। लेकिन इस बार उनको इसका जवाब मिल गया।

akshay kumar teases kapil-sharma says you can do my film but
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस बार अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को उनके साथ फिल्म में काम करने क लिए हां कर दी है। लेकिन इसके साथ ही एक अहम शर्त भी रखी। इस शर्त को सुनकर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बोलती ही बंद हो गई। इस शो के प्रोमो वीडियो को सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar teases kapil-sharma says you can do my film but
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एक वीडियो में अक्षय कहते हैं, जब मैं तेरे शो पर आता हूं, तो पैसा लेता हूं। जिसका जवाब कपिल 'न' में देते हैं। इस पर अक्षय कुमार, कपिल शर्मा की टांग खींचते हुए कहते हैं, जब तू मेरी फिल्म साइन करेगा, तो पैसे मत लेना। क्योंकि जब मैं आता हूं, तो मैं भी नहीं लेता हूं। 

विज्ञापन
akshay kumar teases kapil-sharma says you can do my film but
फिल्म सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की इस बात पर कपिल शर्मा चुप हो जाते हैं। तब अक्षय कहते हैं, अब नहीं बोलेगा। इस शो के नये प्रोमो में कटरीना और अक्षय कुमार, कपिल शर्मा के साथ सेट पर खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। अक्षय और कटरीना पॉपकोर्न को उछालकर खाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कटरीना डांस करते हुए भी नजर आ रही है। प्रोमो में अक्षय कुमार और कटरीना सेट पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed