फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के लिए चार्टर फ्लाइट पर अक्षय का आया बयान, स्टाफ ने कहा था, फ्लाइट नहीं थोक में सीटें बुक कराईं

Sun, 31 May 2020 08:25 PM IST
अपूर्वा राय पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar threatens to sue media on sister charter flight news staff told about bulk booking on inquiry
अक्षय कुमार - फोटो : social media

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया कि अपनी बहन और उनके दो बच्चों की यात्रा के लिए उन्होंने एक ‘चार्टर फ्लाइट’ बुक की। अक्षय का दावा है कि उनकी बहन ने लॉकडाउन के दौरान कहीं यात्रा नहीं की और उनकी बहन के सिर्फ एक बच्चा है। अक्षय की बहन अलका भाटिया की शादी रियल इस्टेट में काम करने वाले कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से हुई है। ये शादी भी तमाम वजहों से सुर्खियों में रही है। कहा गया कि अक्षय इस शादी से खुश नहीं हैं और इसकी वजह सुरेंद्र का अलका से कई साल बड़े होने को बताया गया। लेकिन, तब भी अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल, उनकी बहन रिंकी और दोनों की मां डिंपल कपाड़िया के साथ इस शादी में शामिल होकर इस तरह की खबरों पर विराम लगा दिया था।

Akshay Kumar threatens to sue media on sister charter flight news staff told about bulk booking on inquiry
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

लॉक डाउन के चौथे चरण में हवाई यातायात शुरू होने के बाद इस तरह की खबरें सामने आईं कि अक्षय की बहन ने दिल्ली से मुंबई की यात्रा की है। उनके साथ उनकी सहायिका और उनके बच्चे होने की बात भी सामने आई। इस बारे में अमर उजाला ने 28 मई को ही अक्षय कुमार के जनसंपर्क विभाग से संपर्क किया। अक्षय की तरफ से तब कोई जवाब नहीं दिया गया तो अगले दिन फिर इस बारे में पूछताछ की गई।
 

Akshay Kumar threatens to sue media on sister charter flight news staff told about bulk booking on inquiry
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार की टीम की तरफ से तब फोन पर ये कहा गया कि यात्रा तो हुई है लेकिन इसके लिए सिर्फ इतना किया गया कि उनके आसपास की सारी सीटें बुक करा ली गईं ताकि यात्रा कर रहे लोगों को दिक्कत न हो। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की दो दिन से काफी खिंचाई भी हो रही है। जिस दिन ये खबर आई उसके एक ही दिन पहले अक्षय ने एक ब्रांड का नया लोगो लॉन्च किया। कंपनी की तरफ से इसका न्योता भी खूब बांटा गया लेकिन इस डिजिटल कांफ्रेंस में गिनती के लोग ही शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar threatens to sue media on sister charter flight news staff told about bulk booking on inquiry
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

इस बीच अक्षय की ब्रांड टीम को भी ये लगने लगा कि हवाई जहाज या एक मुश्त सीटें बुक कराने की खबर ब्रांडिंग के लिहाज से गलत असर कर रही है। इसी के बाद अब अक्षय कुमार अपनी बहन की यात्रा की खबर लिखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की धमकी दे रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी खबर को अपने सोशल मीडिया पर साझा करके इस तरह का बयान दिया हो। हालांकि, अपने स्टाफ की तरफ से दी गई जानकारी के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Akshay Kumar threatens to sue media on sister charter flight news staff told about bulk booking on inquiry
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा होने की बातें भी उनकी टीम लगातार प्रचारित करती है। लेकिन, पत्रकारों की तरफ से किसी खबर की पुष्टि के लिए भेजे जाने वाले संदेशों के उनकी टीम स्पष्ट जवाब नहीं देती और यहीं से पूरा कनफ्यूजन शुरू होता है। अक्षय की बहन की यात्रा की जानकारी के लिए अक्षय का जनसंपर्क देखने वाली टीम को लिखित संदेश भेजे गए। इसके जवाब में फोन पर दी गई जानकारी के बाद ही उनकी बहन की यात्रा की खबरें मीडिया में आईं। अब अगर अक्षय इसे सही नहीं बताते हैं तो पहले उन्हें अपना दफ्तर दुरुस्त करना चाहिए जो इस तरह की बातें पूछे जाने पर न तो पूरी बात साफ साफ बताता है और न ही पहले सवाल पर ही सही जानकारी देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed