फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब फिल्मी सेट पर हादसे का शिकार हुए थे ये सितारे, इस कलाकार ने मौत को चकमा देकर की वापसी

Wed, 03 Nov 2021 03:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Nov 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar to amitabh bachchan when these celebs got highly injured during the shooting
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में वह दौर कबका बित गया जब हीरो और हीरोइन को मजबूत कहानी के साथ सिर्फ दमदार अभिनय करना होता था। काफी लंबे समय से पर्दे पर अब एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज रहा है। अब सितारे सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करते बल्कि जबरदस्त एक्शन भी करते हैं और फैंस को उनका यह स्टाइल पसंद आता है। सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइनें भी अब ऐसी फिल्में कर रही हैं जिसमें उन्हें ग्लैमर नहीं बल्कि एक्शन दिखाने का मौका मिले। वहीं अब बहुत से सितारे बॉडी डबल्स का भी इस्तेमाल नहीं करते बल्कि खुद स्टंट करने में यकीन करते हैं।



जब शूटिंग के दौरान इन सितारों को लगी चोट

ऐसे में स्टंट के दौरान एक्टर्स को पूरी तरह से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाती है लेकिन इसके बाद भी कई बार सितारे बुरी तरह घायल हो जाते हैं। कई बार तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसे ऐसे हादसे हुए हैं कि सितारों की जान जाते बची है और उन्हें लंबा समय अस्पताल में रहना पड़ा है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में।

Akshay kumar to amitabh bachchan when these celebs got highly injured during the shooting
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार

एक्शन फिल्मों की बात हो तो अक्षय कुमार का नाम रहना लाजिमी है। अक्षय की फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है और स्टंट सीन अक्षय खुद ही करते हैं। हालांकि सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग के वक्त अक्षय आग से निकलने का सीन फिल्मा रहे थे जिसमें उन्हें आग लग भी गई थी। हालांकि थोड़ा से जल जाने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी और फिल्म खत्म की।

Akshay kumar to amitabh bachchan when these celebs got highly injured during the shooting
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत

फिल्मों में जान फूंकने से कंगना कभी पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में कंगना को फिल्म मणिकर्णिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म के दौरान ही कंगना तलवारबाजी का सीन शूट कर रही थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके बाद कंगना को 15 टांके लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar to amitabh bachchan when these celebs got highly injured during the shooting
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन
 
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन भी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। दरअसल फिल्म कृष की शूटिंग के दौरान ऋतिक का पैर फिसला था और वह 50 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। इसके अलावा फिल्म बैंग बैंग के दौरान भी वह हादसे का शिकार हो गए थे। उनके सिर पर चोट आई थी और ब्लड क्लॉट हो गया था।

विज्ञापन
Akshay kumar to amitabh bachchan when these celebs got highly injured during the shooting
रणदीप हुड्डा - फोटो : screenshot from youtube/ani

रणदीप हुड्डा

रणदीप कुआलालंपुर में दो लफ्जों की कहानी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें इतनी ज्यादा चोट लगी थी कि उनके बाएं पैर की चार उंगलिया टूट गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed