फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे PADMAN

Tue, 06 Feb 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar to host special screening of PadMan for PM narendra modi and Smriti Irani
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब चूंकि ये फिल्म पीरियड्स हाईजीन को लेकर बनी हैं अक्षय चाहते हैं कि ये फिल्म हर तबके के लोगों तक पहुंचे।
Akshay Kumar to host special screening of PadMan for PM narendra modi and Smriti Irani
Akshay kumar
इसी के मद्देनजर कल अक्षय कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मुलाकात की और फिल्म दिखाया। खबर हैं कि आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए अक्षय कुमार फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने शेड्यूल के अनुसार इस स्क्रीनिंग में शामिल हो सकते हैं।
Akshay Kumar to host special screening of PadMan for PM narendra modi and Smriti Irani
akshay kumar, pm modi

अक्षय कुमार ने कल प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की थी जिसके बाद ही आज फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है। स्क्रीनिंग के बाद अक्षय इस बात पर जोर देंगे कि फिल्म का संदेश देश की ज्यादातर आबादी तक कैसे पहुंचाया जाए, ऐसे में अक्षय दूरदर्शन पर एक शैक्षिक वीडियो बनाने का विचार पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar to host special screening of PadMan for PM narendra modi and Smriti Irani
Akshay Kumar

इससे पहले पैडमैन फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय सोमवार को अहमदाबाद भी गए थे। यहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने फिल्म की झलक देखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म को गुजरात में टैक्स फ्री करने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Akshay Kumar to host special screening of PadMan for PM narendra modi and Smriti Irani
PadMan
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन अरुणाचल के मुरुगनाथम की बायोपिक पर आधारित है। इसमें अक्षय ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर जागृति लाने काम करते हैं। फिल्म को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed