सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: मां के निधन की खबर सुनकर टूट गए थे ये सितारे, इस अभिनेता ने तो पैदा होते ही खो दी थी मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 09 Sep 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar to janhvi kapoor these celebs shattered when lost their mother and the pain is unbearable
अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मां एक ऐसा शब्द है जिसे सिर्फ कह भर देने से दुनिया भर की सारी थकान मिट जाती है। कोई भी अपनी मां के बिना रहने की कल्पना नहीं कर सकता। हालांकि इस संसार में जो आया है वो जाएगा ही चाहे वो गरीब हो या अमीर, आम हो या खास लेकिन मां के जाने का गम ऐसा होता है जो भुलाए नहीं भूलता। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपनी मां को खो चुके हैं और इस दर्द को वो अच्छी तरह से जानते हैं।



मां के निधन से टूटे थे ये सितारे

8 सितंबर को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था वहीं शाम तक आनंद एल राय की मां भी ये संसार छोड़ कर चली गईं। इन दोनों ही सितारों पर क्या गुजर रही है इस बात का अंदाजा सिर्फ वो ही सितारे लगा सकते हैं जिन्होंने अपने मां को खो दिया। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जो अपनी मां के बेहद करीब थे और जिनके जाने से ये सितारे बिल्कुल टूट गए थे।

Trending Videos
Akshay kumar to janhvi kapoor these celebs shattered when lost their mother and the pain is unbearable
संजय दत्त और नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त

बॉलीवुड के खलनायक यानि संजय दत्त अपनी मां अभिनेत्री नरगिस दत्त के बेहद करीब थे। उनकी फिल्म संजू के मुताबिक जब संजय को अपनी मां की बीमारी के बारे में पता चला था तो उन्हें सदमा लग गया था और मां को बीमार हालत में ना देख पाने के कारण ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया था। मां के निधन ने संजय दत्त को काफी तोड़ दिया था लेकिन उनके पिता ने उन्हें संभाला। आज संजय के माता-पिता दोनों नहीं है लेकिन वो अपने परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar to janhvi kapoor these celebs shattered when lost their mother and the pain is unbearable
मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी कपूर

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी भी अपनी मां के बेहद करीब थीं। वो अपनी फिल्म धड़क के रिलीज की तैयारी कर रही थीं कि अचानक से उन्हें मां के निधन की खबर मिली थी। जान्हवी सेट पर ही फूट फूट कर रोने लगी थीं। वो आखिरी बार अपनी मां से जाते हुए मिल भी नहीं पाई थीं और उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहा।

Akshay kumar to janhvi kapoor these celebs shattered when lost their mother and the pain is unbearable
प्रतीक बब्बर, स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर राज और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में से एक थीं। उन्होंने 10 साल के करियर में काफी अच्छी पहचान बना ली थी। हालांकि प्रतीक को जन्म देने के कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया था। प्रतीक अपनी मां के साथ वक्त ही नहीं गुजार पाए लेकिन वो उनके दिल के बेहद करीब हैं। प्रतीक सोशल मीडिया पर अक्सर मां स्मिता की तस्वीर लगाकर रखते हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar to janhvi kapoor these celebs shattered when lost their mother and the pain is unbearable
अर्जुन कपूर मां के साथ - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर मोना के बेटे हैं। वो हमेशा से अपनी मां के करीब रहे। जब मोना का निधन हुआ तो अर्जुन को गहरा सदमा लग गया था। वो खाने में खुशिया ढूंढते थे और इसलिए उनका काफी वजन बढ़ गया था। मां के निधन के बाद से ही अर्जुन खुद को काफी अकेला महसूस करने लगे थे। हालांकि फिर उन्होंने खुद को संभाला और अपनी बहन अंशुला का भी ख्याल रखना शुरू किया। आज भी अर्जुन अपनी मां की बात करते हुए दुखी हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed