फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोग्राफर ने नाक से हटाया मास्क, नाराज हुए अक्षय कुमार ने दी हिदायत, देखें वीडियो

Mon, 13 Jul 2020 11:12 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 Jul 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar to photographer put mask on nose video goes viral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि अनलॉक के बीच धीरे- धीरे शूटिंग की भी शुरुआत हो गई है। कई कलाकारों को डबिंग सहित फिल्म और टीवी शोज से जुड़े अन्य कामों के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया है। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार को स्पॉट किया गया, जब वो एहतियात नहीं बरतने पर फोटोग्राफर पर नाराज होते हुए दिखे।

akshay kumar to photographer put mask on nose video goes viral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में फोटोग्राफर्स अक्षय कुमार की तस्वीरें ले रहे थे। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने मास्क को नाक की जगह गले में लटका रखा था। ये देख अक्षय उस फोटोग्राफर पर नाराज हो उठते हैं और कहते हैं कि मास्क पहले लगाओ।

akshay kumar to photographer put mask on nose video goes viral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अक्षय कुमार फोटोग्राफर से कह रहे हैं कि 'नाक पर लगा मास्क।' वीडियो कुछ दिन पहले का है, जब अक्षय कुमार एक डबिंग सेशन के लिए जुहू के एक स्टूडियो में थे। इस दौरान अक्षय ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे पैंट्स पहने थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🔊🔊 Naak pe laga mask!! says Akki to the pap team... from a few days back when he arrived at a studio in Juhu for a dubbing sesh! FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #akshaykumar #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar to photographer put mask on nose video goes viral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षय कुमार कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अनलॉक के बीच वो सबसे पहले काम करने वाले अभिनेताओं में से हैं। एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए वो सभी सुरक्षा उपायों के साथ सेट पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
akshay kumar to photographer put mask on nose video goes viral
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर खबर है कि निर्माताओं ने इसकी बची हुई शूटिंग को नवंबर में शुरू करने का फैसला किया है। अक्षय अगले महीने ब्रिटेन में अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग करने जा रहे हैं। वहां से लौटकर वह 'पृथ्वीराज' के सेट पर दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed