फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' के प्रमोशन पर अक्षय कुमार ने कर दिया ऐसा काम, ट्विटर पर हो गए ट्रोल

Tue, 23 Jan 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar troll in twitter during padman promotion with abvp flag

बॉलीवुड के मॉचो मैन यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' का जोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म 'पद्मावत' पर चल रहे विरोध को देखते हुए 'पैडमैन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब उनको फिल्म का प्रमोशन करने के लिए और ज्यादा समय मिल गया है। इसी बीच अक्षय कुमार फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां पर वूमेन मैराथन का आयोजन किया गया था। अक्षय भी इस समारोह में पहुंचे थे लेकिन इस मैराथन की एक फोटो वायरल हो गई है जिस पर अक्षय को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।



पढ़ेंः पीएम मोदी के दावोस पहुंचने से पहले शाहरुख खान ने कह दी थी ये बात, तुरंत हो गई वायरल

akshay kumar troll in twitter during padman promotion with abvp flag

दरअसल अक्षय कुमार की वायरल हो रही इस तस्वीर में वह भारतीय जनता पार्टी की स्टुडेंट विंग एबीवीपी (ABVP) का झंडा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है- 'दिल्ली यूनिवर्सिटी की वूमन मैराथन को झंडा दिखाते हुए। ये लवली लेडीज महिला सशक्तीकरण और टैक्सफ्री सैनिटरी पैड्स के लिए दौड़ रही हैं।

akshay kumar troll in twitter during padman promotion with abvp flag

अक्षय कुमार के हाथ में एबीवीपी का झंडा ट्विटर पर काफी हंगामा मचा रहा है। ट्विटर पर लोग उन्हें राजनीति से दूर होने की सलाह दे रहे हैं तो कोई उनका मजाक बना रहा है। किसी ने उनकी कनाडा की नागरिकता को मुद्दा बनाया है तो कई उन्हें 'फ्लॉपमैन' कह रहा है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar troll in twitter during padman promotion with abvp flag

आपको बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होने जा रही है और इसमें उनके साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी। फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय, अरुणाचलम मुरुगनाथम का कैरेक्टर प्ले करने जा रहे हैं, जो वास्तविक जीवन में पीरियड से जुड़ी समस्याओं पर काम कर रहे हैं। उन्हें पैडमैन के नाम से भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed