बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ राधिका मदान भी हैं। यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में फ्लोर पर आई थी। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी थी। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Akshay Kumar: सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस फिल्म का रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी भी इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है और इसे मौजूदा समय में प्रोडक्शन नंबर 27 के नाम से बुलाया जा रहा है। मंगलवार को अक्षय कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, '' हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन नंबर 27 दुनियाभर के थिएटर में एक सितंबर को आ रही है।''
We are ready for take off! ✈️
Bhuvan Bam: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नजर आए भुवन बाम, फोटो साझा कर एक्टर ने लिखी यह बात
Production No. 27 (Untitled) releases in theatres worldwide on 1st September, 2023. #RadhikaMadan@SirPareshRawal@Sudha_Kongara #Jyotika@Suriya_offl @vikramix @rajsekarpandian @Abundantia_Ent@2D_ENTPVTLTD@CaptGopinath@sikhyaent@gvprakash pic.twitter.com/OW9NjKkmAy
अभिनेता के इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर हम इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ''उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं सर।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''हमेशा आपके साथ हूं...यह आपके करियर की सर्वश्रेष्ट फिल्म होगी।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट में हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग
बता दें कि फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, जिन्होंने मूल तमिल फिल्म भी बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि ओरिजन फिल्म के अभिनेता सूर्या हिंदी संस्करण के सह-निर्माता भी हैं। इस फिल्म के अलावा अक्षय फिलहाल टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। आगे उनकी 'ओह माय गॉड 2' जैसी और भी फिल्में आने वाली हैं।
Amitabh Bachchan: ...तो यहां है 'शहंशाह' की स्टील वाली जैकेट, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
गौरतलब है कि बीते एक साल से अक्षय का करियर ठीक नहीं चल रहा है। साल 2022 में उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, 2023 में उनकी फिल्म सेल्फी भी बुरी तरह फ्लॉप रही। दर्शकों को अब सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक का इंतजार है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से अक्षय दमदार वापसी कर सकते हैं।
Dotara: एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आईं जुबिन-मौनी की जोड़ी, इस गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज